खुद को फिट और तंदरुस्त रखने के लिए 5 आसान और सबसे अच्छी टिप्स

फिट रहने के लिए हमें काफी मेहनत करनी पड़ती है। इसके लिए हमें काफी परेशानियों को झेलना पड़ता है। खैर, कुछ ना करने से तो अच्छा है कि कुछ किया जाए और यही हमें औरों से आगे ले आता है। अब सवाल यह है कि इस सफर को पूरा कैसे किया जाए। आइये जानें फिट रहने के 5 शानदार टिप्स के बारे में-

जल्दी सोना और सुबह जल्दी उठना

हां, यह उदाहरण पुराना जरूर हो सकता है, लेकिन यह फिट रहने के लिए सबसे जरूरी है। हमारे शरीर में एक जैविक घड़ी काम कर रही है जो सूरज की रोशनी के समय के साथ काम करती है और यह काफी अच्छे से काम करती है। इसके अलावा, सुबह के समय में प्रेरणा पूरे दिन के मुकाबले सबसे ज्यादा मिलती है। सुबह के समय में हम लोगो की क्रिएटिविटी बढ़ जाती है और काम पूरा करने की इच्छा होने लगती है।

अच्छा भोजन करें

भारी कसरत करने और केवल एक ही अस्वस्थ आहार खाने से कोई फायदा नही होगा। अगर आप अपने आपको फिट रखना चाहते हैं, तो आपको अपनी जीभ को शांत करना होगा। संतुलित आहार लें जिसमें आपकी दैनिक जरूरतों जैसे कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और अतिरिक्त वसा रहित व्यंजनों के लिए आवश्यक पोषक तत्व शामिल हैं। यह सब 70-30 नियम से काम करता है,70% आहार और 30% व्यायाम है।

स्मार्ट खाएं

कई बार छोटे स्वस्थ आहार लेना (2-3 घंटों के गैप में) पूरे भारी आहार लेने से कहीं अधिक प्रभावी होगा। एक बार मे भरपेट खाने के बजाय उसी खाने को टुकड़ों में और कई बार मे खाएं।

रोज़ाना एक्सरसाइज करें:

एक्सरसाइज आपके रूटीन में रोज़ाना होनी चाहिए और आपको ऐसा रोज़ाना करना भी है। इसकी शुरुआत आप लोग रोज़ सुबह 30 मिनट दौड़ भी कर सकते हैं।

अपने शरीर को पर्याप्त आराम दें

अगर आपकी बॉडी को आराम नही मिलेगा तो आपके मसल्स रिलैक्स नही हो पाएंगे जिसके कारण आपके मसल्स ज्यादा समय तक ठीक से कम नही कर पाएंगे। इसलिए अपने शरीर को पर्याप्त आराम दें। लेखक- शुभम शर्मा अनुवादक- ईशान शर्मा