फिजिकली फिट रहने का सही मतलब, तरीके और फायदे

स्वस्थ रहने के लिए हम सभी को फिट रहना होगा। हम लोग जवानी में इस बात का महत्व नही समझ पाते हैं कि फिट रहना हम सभी के लिए कितना जरूरी है। इसके कारण ही हमें बुढ़ापे में स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां होने लगती हैं। हम लोग फिजिकली फिट सही पोषण, एक्सरसाइज और पर्याप्त आराम के जरिये हासिल कर सकते हैं।

अपने आप को फिजिकली फिट रखने से होने वाले फायदे:

  • आप लोग अपने वजन को नियंत्रित कर सकते हैं।
  • दिल की बीमारी के खतरे को कम कर सकते हैं
  • उम्र लंबी हो सकती है
  • अपनी हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत कर सकते हैं।
  • कई प्रकार के कैंसर को कम कर सकते हैं।
  • अपने आप लोग मानसिक तौर पर स्वस्थ रख सकते हैं।
  • फिजिकली फिट रहने से हमारा इम्यून सिस्टम भी मजबूत रहता है।
  • इसके अलावा आप लोग मधुमेह टाइप 2, पित्ताशय की थैली के रोग, स्ट्रोक, ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल में रख सकते हैं।

फिजिकली फिट रहने के लिए कुछ एक्सरसाजेज़:

चलना

अगर आप लोग रोज़ाना कुछ समय तक पैदल चलते हैं तो इससे आपके पैरों की हड्डियां मजबूत होंगी। इसके साथ-साथ डायबिटीज और दिल के रोग होने का खतरा भी कम हो जाता है।

तैरना

तैरने से हमारे शरीर के जॉइंट्स में दर्द नही होता है। अगर आप लोग इसे एक आदत बना लें तो आप मानसिक और शारीरिक तौर से स्वस्थ रह सकते हैं। स्विमिंग करने से आपका मूड भी काफी अच्छा हो जाता है।

पुश-अप्स

अपने शरीर के ऊपरी भाग को मजबूत बनाने के लिए आप लोग पुश-अप्स रोज़ाना करें। कुछ मिनटों तक ऐसा रोज़ाना करने से आपका शरीर और मजबूत हो जाएगा।

योगा

योगा हमें शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ रखता है। इससे हमारी बॉडी और फ्लेक्सिबल होने लगती है। इससे तनाव भी कम होता है और आप अच्छा भी महसूस करने लगते हैं। इन सभी चीज़ों को करने के साथ-साथ आपको पोष्टिक आहार का सेवन करना होगा तभी आप पूरी तरह फिट रह पाएंगे।

Edited by Staff Editor