शरीर में होने वाले 8 बड़े नुकसान जो प्रोटीन की कमी से होते हैं

हमारे शरीर के लिए प्रोटीन काफी जरूरी होता है। प्रोटीन से हमारा मेटाबोलिज्म बढ़ता है और इससे फैट भी जल्दी कम होता है। प्रोटीन से ज्यादा कुछ भी जरूरी नहीं है। इससे हमारे शरीर के टिशूज (उत्तकों) और सेल्स (कोशिका) स्वस्थ रहते हैं। मांस, डेरी प्रोडक्ट्स, अंडा और मछली खाने से शरीर को प्रोटीन मिलता है। अगर आप लोग मसल्स को बनाना चाहते हैं या फिर फैट कम करना चाहते हैं तब आपको प्रोटीन की काफी जरूरत है। कई कारणों से लोगों को पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन नहीं मिल पाता है जिससे उनके शरीर को काफी नुकसान होते हैं। आइए जानें 7 ऐसे ही नुकसानों के बारे में, जो प्रोटीन की कमी होने पर शरीर को होते हैं।

त्वचा, बाल और नाखूनों में प्रॉब्लम

प्रोटीन की कमी होने से त्वचा बालों और नाखूनों में निशान छूट जाते हैं। जिनके शरीर में प्रोटीन की कमी होती है उनकी स्किन फटने लगती है, बाल पतले हो जाते हैं और उनका रंग भी जाने लगता है और आसानी से टूटने वाले नाखून भी प्रोटीन की कमी के कारण होते हैं। हालांकि, ये सब सिर्फ उन स्थिति में होता है जब आपके शरीर में प्रोटीन की मात्रा बेहद कम होती है।

हड्डी टूटने का खतरा

प्रोटीन की कमी होने से शरीर की हड्डियां कमजोर होने लगती है और फ्रैक्चर होने की संभावनाएं काफी बढ़ जाती है। एक मामूली की चोट से आप लोगों की हड्डी आसानी से टूट सकती है। एक स्टडी में ये पाया गया कि जो लोग 6 महीनों तक रोजाना 20 ग्राम प्रोटीन का सेवन करते हैं उनकी हड्डियाँ टूटने का खतरा 2.3 प्रतिशत तक कम हो जाता है।

इन्फेक्शन ज्यादा होते हैं

प्रोटीन की कमी से शरीर का इम्मयून सिस्टम (प्रतिरोधी क्षमता) भी खराब होता है। जिन लोगों के शरीर में प्रोटीन की मात्रा कम होती है उनके शरीर में ज्यादा इंफेक्शन होते हैं। ज्यादा प्रोटीन का सेवन करने से शरीर का इम्यून सिस्टम इन इन्फेक्शन्स को बढ़ने नहीं देता है।

सूजन

शरीर में प्रोटीन की कमी होने से त्वचा फूलने लगती है जिसे हम सूजन भी कहते हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार, मानव शरीर में सीरम एल्बुमिन (एक तरह का प्रोटीन) की मात्रा कम होने के कारण शरीर में सूजन होने लगती है। ये समस्या आज कल के बच्चो को ज्यादा होती है जोकि घर का पौष्टिक खाना खाने के बजे बाहर का खाना ज्यादा पसंद करते हैं।

घाव धीरे भरते हैं

कम प्रोटीन वाली डाइट के कारण शरीर की मांसपेशियां कमजोर होने लगती है। कई स्टडीज ने बताया है कि प्रोटीन का सेवन कम करने से आपके शरीर में हुए घाव काफी धीरे भरते हैं। एक स्टडी के अनुसार, जो लोग ज्यादा एमिनो एसिड युक्त चीजों का सेवन करते हैं उनके शरीर की मांसपेशियां कमज़ोर नहीं होती हैं।

ब्रेन फॉग का खतरा

प्रोटीन हमारे शरीर के न्यूरोलॉजिकल फंक्शन को संभालने में काफी मदद करता है। इसका सेवन कम करने से ब्रेन फॉग की समस्या बढ़ जाती है जिससे शरीर में मोटिवेशन की कमी होती है और नई चीजें सीखने में दिक्कत आने लगती है। न्यूरोट्रांसमीटर्स को आपका दिमाग एमिनो एसिड्स की मदद से बनाता है और प्रोटीन की मात्रा शरीर में ज्यादा होने से हमारा दिमाग इन कामों को तेज़ी से कर पाता है।

आप ज्यादा चिंतित हो जाएंगे

न्यूरोट्रांसमीटर आपके शरीर का बिल्डिंग ब्लॉक है जो आप की मनोदशा को नियंत्रित करता है। प्रोटीन से आपके दिमाग को डोपामिन और सेरोटोनिन है जैसे हॉर्मोन्स बनाने में मदद मिलती है जो आपको शांत रखते हैं। प्रोटीन की मात्र ज्यादा होने से आपका दिमाग आपको सकारात्मक रहने में काफी मदद करेगा।

मसल्स में कमी

जिम जाने वाला हर शख्स प्रोटीन शेक लेता है। उस कारण होता है कि मसल्स बनाने में सबसे बड़ा रोल प्रोटीन का ही होता है। प्रोटीन की वजह से ही शरीर में मसल्स बनते हैं। अगर आपने कई महीनों तक जिम कर अच्छी बॉडी बना ली और फिर जिम छोड़ दिया तो लगातार शरीर में प्रोटीन की सप्लाई न होने की वजह से मसल्स कम हो जाती हैं।