भारत का कॉमनवेल्थ गेम्स में आठवां पदक, जुडो में विजय कुमार यादव को कांस्य 

Vijay Kumar Yadav Silver Medal - CWG 2022
Vijay Kumar Yadav Silver Medal - CWG 2022

Commonwealth Games 2022 में जुडो के 60 kg वर्ग में भारत के विजय कुमार यादव ने कांस्य पदक जीत लिया। कांस्य पदक मुकाबले में विजय ने सायप्रस के पेट्रोस क्रिस्टोडुलिडेस को 10-0 से हराया और रेपेचेज के तहत उन्हें जो पदक जीतने का मौका मिला था, उसमें वह सफल रहे।

राउंड ऑफ 32 में बाई मिलने के बाद विजय ने राउंड ऑफ 16 में मॉरिशस के विंस्ले गंगाया को एकतरफा मुकाबले में हराया। इसके बाद क्वार्टरफाइनल में उन्हें ऑस्ट्रेलिया के जोशुआ काट्ज़ ने हराया। काट्ज़ के सेमीफाइनल में जाने की वजह से विजय को रेपेचेज में खेलने का मौका मिला, जहाँ उन्होंने स्कॉटलैंड के डायलन मुनरो को हराकर कांस्य पदक के मुकाबले ले लिए क्वालीफाई किया।

पुरुष 66 kg वर्ग में जसलीन सिंह सैनी और महिला 57 kg वर्ग में सुचिका तरियाल को भी रेपेचेज के तहत कांस्य पदक जीतने का मौका मिला, लेकिन दोनों अपने-अपने मुकाबले हार गए और पदक से चूक गए।

जुडो में यह कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का कुल मिलाकर 10वां पदक और छठा कांस्य पदक है। साथ ही 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में वेटलिफ्टिंग के अलावा यह भारत का पहला पदक है।

Quick Links