कबड्डी न्यूज: भारतीय कप्तान अजय ठाकुर को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा

पद्मश्री सम्मान हासिल करते अजय ठाकुर
पद्मश्री सम्मान हासिल करते अजय ठाकुर

भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान और स्टार कबड्डी प्लेयर अजय ठाकुर को अगले महीने 25 सितंबर को प्रतिष्ठित अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। इस अवॉर्ड को भारत सरकार की युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा खेल के क्षेत्र में शानदार उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाड़ियों को दिया जाता है।

इस अवॉर्ड की शुरुआत 1961 में हुई थी और इसे पाने वाले खिलाड़ी को 500,000 लाख रुपये के साथ अर्जुन की एक ब्रॉन्ज प्रतिमा के साथ स्क्रॉल भी दी जाती है। ठाकुर प्रो कबड्डी लीग के भी स्टार खिलाड़ी हैं और फिलहाल वह लीग में तमिल थलाइवाज के कप्तान के तौर पर खेल रहे हैं और अब तक 787 प्वाइंट हासिल कर चुके हैं।

ठाकुर ने लीग में बेंगलुरु बुल्स के साथ पहले सीजन में ही शुरुआत की थी। कबड्डी में अपना सबकुछ झोंकने को हमेशा तैयार रहने वाले ठाकुर को यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड दिया जाना काफी बड़ी बात है। इंडियन नेवी में काम कर चुके ठाकुर कभी भी हार नहीं मानते हैं। फिलहाल ठाकुर हिमांचल प्रदेश के डिप्यूटी सुप्रिटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP) के पद पर भी कार्यरत हैं।

कबड्डी मास्टर्स दुबई के दौरान ठाकुर ने काफी अहम भूमिका अदा की थी और उन्हें गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत के सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। पिछले 15 साल से प्रोफेशनल कबड्डी खेल रहे ठाकुर ने 2016 में भारत को कबड्डी वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी और उन्हें बेस्ट रेडर का अवॉर्ड दिया गया था।

अब तक ढेर सारे मेडल्स जीत चुके ठाकुर के नाम कई रिकॉर्ड भी दर्ज हैं और उन्होंने 2013 एशियन इंडोर एंड मार्शल आर्ट्स गेम्स के दौरान गोल्ड मेडल, 2007 एशियन इंडोर गेम्स, 2014 एशियन गेम्स और एशियन कबड्डी चैंपियनशिप 2017 में भी गोल्ड मेेडल जीता था।

प्रो कबड्डी 2019 की सभी खबरें यहां क्लिक करके पढ़िए

Quick Links

Edited by मयंक मेहता