PKL 2022: 10 खिलाड़ी जिनके नाम Pro Kabaddi League इतिहास में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स हैं

PKL में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स इस समय
PKL में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स इस समय 'डुबकी किंग' परदीप नरवाल के नाम हैं

Pro Kabaddi League: प्रो कबड्डी लीग, पीकेएल (Pro Kabaddi League, PKL) के इतिहास में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स दर्ज करने का रिकॉर्ड डुबकी किंग के नाम से मशहूर परदीप नरवाल (Pardeep Narwal) के नाम है। वो PKL में 1000, 1100, 1200, 1300, 1400 और 1500 रेड पॉइंट्स हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी हैं।

उनके अलावा PKL इतिहास में सिर्फ बंगाल वॉरियर्स के मनिंदर सिंह, दीपक निवास हूडा और राहुल चौधरी के ही 1000 से ऊपर रेड पॉइंट्स हैं। इन तीनों ने ही PKL 2022 में इस कारनामे को पूरा किया।

आपको बता दें कि Pro Kabaddi League इतिहास में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स हासिल करने वाले टॉप 10 खिलाड़ियों की बात की जाएगी तो इसमें कई दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं।

आपको बता दें कि अभी तक PKL में सिर्फ 20 खिलाड़ी ऐसे हैं जिनके 500 या उससे ज्यादा रेड पॉइंट्स हैं। इस समय टॉप 10 में शामिल 9 खिलाड़ी PKL में किसी ना किसी टीम के लिए खेल रहे हैं। दिग्गज खिलाड़ी अजय ठाकुर ने PKL 2022 से अपना नाम वापस ले लिया था।

इसके अलावा टॉप 10 से बाहर खिलाड़ी जिनके 500 या उससे ज्यादा रेड पॉइंट्स हैं, वो अर्जुन देशवाल (671 रेड पॉइंट्स), रिशांक देवाडिगा (625 रेड पॉइंट्स), श्रीकांत जाधव (607 रेड पॉइंट्स), सिद्धार्थ देसाई (611 रेड पॉइंट्स), मोनू गोयत (584 रेड पॉइंट्स), काशिलिंग अड़के (561 रेड पॉइंट्स), अनूप कुमार (527 रेड पॉइंट्स), मंजीत (518 रेड पॉइंट्स), चंद्रन रंजीत (503 रेड पॉइंट्स) और प्रशांत कुमार राय (500 रेड पॉइंट्स) हैं। इसमें से तीन खिलाड़ी PKL का हिस्सा अब नहीं हैं।

Pro Kabaddi League, PKL इतिहास में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स हासिल करने वाले टॉप 10 खिलाड़ियों की लिस्ट इस प्रकार है:

1- परदीप नरवाल (यूपी योद्धा) - 153 मैचो में 1568 रेड पॉइंट्स।

2- मनिंदर सिंह (बंगाल वॉरियर्स) - 122 मैचों में 1231 रेड पॉइंट्स।

3- राहुल चौधरी (जयपुर पिंक पैंथर्स) - 150 मैचों में 1039 रेड पॉइंट्स।

4- दीपक निवास हूडा (बंगाल वॉरियर्स) - 157 मैचों में 1020 रेड पॉइंट्स।।

5- पवन कुमार सेहरावत (तमिल थलाइवाज) - 105 मैचों में 987 रेड पॉइंट्स।

6- नवीन कुमार गोयत (दंबग दिल्ली) - 85 मैचों में 934 रेड पॉइंट्स।

7- अजय ठाकुर (कोई टीम नहीं) - 120 मैचों में 794 रेड पॉइंट्स।

8- सचिन तंवर (पटना पाइरेट्स) - 106 मैचों में 781 रेड पॉइंट्स।

9- विकास कंडोला (बेंगलुरु बुल्स) - 101 मैचों में 732 रेड पॉइंट्स।

10- रोहित कुमार (गुजरात जायंट्स) - 101 मैचों में 683 रेड पॉइंट्स।

(नोट: इसमें Pro Kabaddi League, PKL 2022 के 55वें मैच के ही आंकड़े शामिल है)

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Be the first one to comment