PKL 2022: Pro Kabaddi League के हर सीजन सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स हासिल करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट 

PKL
PKL के तीन दिग्गज खिलाड़ी अनूप कुमार, राहुल चौधरी और परदीप नरवाल (Photo: Pro Kabaddi League)

PKL: प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) की शुरुआत साल 2014 में हुई थी और अभी तक PKL के 9 सीजन हो चुके हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत में 8 टीमों ने हिस्सा लिया था और 5वें सीजन से PKL में 4 टीमें और जुड़ गई। PKL काफी ज्यादा सफल रहा है और इसमें युवा खिलाड़ियों को अपनी छाप छोड़ने का अच्छा मौका भी मिलता है।

अनूप कुमार, अजय ठाकुर, मनजीत छिल्लर, राकेश कुमार, जीवा कुमार, धर्मराज चेरलाथन, दीपक निवास हूडा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों ने सीजन दर सीजन खुद को साबित किया, तो साथ ही राहुल चौधरी, परदीप नरवाल, पवन कुमार सेहरावत, नवीन कुमार जैसे युवा खिलाड़ियों ने भी अपना नाम बनाया है।

कबड्डी में रेडर और डिफेंडर की भूमिका सबसे ज्यादा अहम होती है। इसी वजह से हर खिलाड़ी की इच्छा होती है कि वो सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स हासिल करने वाले बने। अभी तक सबसे ज्यादा बार पवन सेहरावत ने एक सीजन में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स हासिल किए, तो मनजीत छिल्लर और फज़ल अत्राचली ने सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट्स हासिल किए हैं। इस आर्टिकल में PKL के हर सीजन में सबसे ज्यादा रेड और टैकल पॉइंट्स हासिल करने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं।

Pro Kabaddi League, PKL के हर सीजन में किस रेडर ने हासिल किए सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स?

-) PKL सीजन 1 - अनूप कुमार (यू मुंबा): 155 रेड पॉइंट्स

-) PKL सीजन 2 - काशिलिंग अड़के (दबंग दिल्ली): 114 रेड पॉइंट्स

-) PKL सीजन 3 - परदीप नरवाल (पटना पाइरेट्स): 116 रेड पॉइंट्स

-) PKL सीजन 4 - राहुल चौधरी (तेलुगु टाइटंस): 146 रेड पॉइंट्स

-) PKL सीजन 5 - परदीप नरवाल (पटना पाइरेट्स): 369 रेड पॉइंट्स

-) PKL सीजन 6 - पवन कुमार सेहरावत (बेंगलुरु बुल्स): 271 रेड पॉइंट्स

-) PKL सीजन 7 - पवन कुमार सेहरवात (बेंगलुरु बुल्स): 346 रेड पॉइंट्स

-) PKL सीजन 8 - पवन कुमार सेहरावत (बेंगलुरु बुल्स): 304 रेड पॉइंट्स

-) PKL सीजन 9 - अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स): 296 रेड पॉइंट्स

Pro Kabaddi League, PKL के हर सीजन में किस डिफेंडर ने हासिल किए सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट्स?

-) PKL सीजन 1 - मनजीत छिल्लर (बेंगलुरु बुल्स): 51 टैकल पॉइंट्स

-) PKL सीजन 2 - रविंदर पहल (दबंग दिल्ली): 60 टैकल पॉइंट्स

-) PKL सीजन 3 - मनजीत छिल्लर (पुनेरी पलटन): 61 टैकल पॉइंट्स

-) PKL सीजन 4 - फज़ल अत्राचली (पटना पाइरेट्स): 52 टैकल पॉइंट्स

-) PKL सीजन 5 - सुरेंदर नाडा (हरियाणा स्टीलर्स): 80 टैकल पॉइंट्स

-) PKL सीजन 6 - नितेश कुमार (यूपी योद्धा): 100 टैकल पॉइंट्स

-) PKL सीजन 7 - फज़ल अत्राचली (यू मुंबा): 82 टैकल पॉइंट्स

-) PKL सीजन 8 - मोहम्मदरेजा चियानेह शादलू (पटना पाइरेट्स): 89 टैकल पॉइंट्स

-( PKL सीजन 9 - अंकुश (जयपुर पिंक पैंथर्स): 89 टैकल पॉइंट्स

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
1 comment