परदीप नरवाल ने PKL 2022 में इतिहास रचते हुए 1500 पॉइंट्स किए पूरे, ऐतिहासिक कारनामे के बाद ट्विटर पर प्रतिक्रियाओं की आई बाढ़

PKL 2022
PKL 2022 में रेड करते हुए परदीप नरवाल (Photo: Pro Kabaddi League)

PKL 2022 के 93वें मुकाबले में यूपी योद्धाज (UP Yoddhas) के कप्तान परदीप नरवाल (Pardeep Narwal) ने इतिहास रच दिया है और उन्होंने Pro Kabaddi League का सबसे बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने PKL में 1500 रेड पॉइंट्स पूरे कर लिए हैं और ऐसा करने वाले वो पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

परदीप नरवाल ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ पहले हाफ में अर्कम शेख को आउट करते हुए ना सिर्फ मैच का अपना 5वां रेड पॉइंट हासिल किया, बल्कि Pro Kabaddi League में अपने 1500 रेड पॉइंट्स भी पूरे किए। इससे पहले परदीप ने इसी सीजन में 1400 रेड पॉइंट्स भी पूरे किए थे और उन्होंने साफ कर दिया है कि उनका लक्ष्य इसी सीजन में 1600 रेड पॉइंट्स पूरा करने का है।

डुबकी किंग का प्रदर्शन कप्तान बनने के बाद और भी ज्यादा बेहतरीन हो गया है। पिछले कुछ मैचों में वो लगातार पॉइंट्स हासिल कर रहे हैं। साथ ही उनकी कप्तानी में टीम ने 7 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 4 मैच जीते हैं, दो टाई खेले हैं और एक मैच में ही उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

अपने PKL करियर में परदीप नरवाल ने 147 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके 1504 रेड पॉइंट्स हैं। वो प्रति मैच औसतन 10.23 रेड पॉइंट्स हासिल कर रहे हैं। साथ ही अभी तक वो 74 सुपर 10 और 71 सुपर रेड भी लगा चुके हैं। परदीप नरवाल द्वारा 1500 रेड पॉइंट्स पूरे करने के बाद ट्विटर पर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उनकी तरफ से जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिला।

PKL 2022 में परदीप नरवाल द्वारा 1500 रेड पॉइंट्स पूरे करने के बाद ट्विटर पर किसने क्या कहा?

(परदीप नरवाल ने 147वें मैच में 1500 रेड पॉइंट्स पूरे किए हैं और वो अभी रुकने वाले नहीं हैं। आपको बता दें कि उनके सबसे पास मनिंदर सिंह हैं, जो उनसे 350 पॉइंट्स पीछे हैं।)

(PKL में 1500 रेड पॉइंट्स पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी। लीग में सबसे ज्यादा सुपर 10, सबसे ज्यादा सुपर रेड। परदीप नरवाल एक लैजेंड हैं)

(परदीप नरवाल के 1500 रेड पॉइंट्स पूरे हए। उन्होंने एक और कारनामा किया, जिसे कोई भी जल्दी पार नहीं कर सकता है।)

(क्या खिलाड़ी हैं, रिकॉर्ड ब्रेकर परदीप नरवाल। PKL में 74 सुपर 10)

(परदीप नरवाल (डुबकी किंग), 1500 रेड पॉइंट्स, वो लैजेंड हैं)

(परदीप नरवाल ने इतिहास रचा और PKL में 1500 रेड पॉइंट्स पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बने। उनके आस-पास भी कोई नहीं है।)

(कबड्डी में कभी भी परदीप नरवाल जैसा खिलाड़ी देखने को नहीं मिलेगा)

(परदीप नरवाल PKL इतिहास में 150 रेड पॉइंट्स पूरे करने वाले पहले रेडर बन गए हैं। रिकॉर्ड ब्रेकिंग मशीन।)

Quick Links