PKL 2022 में Dabang Delhi vs Haryana Steelers मैच के बाद Updated Points Table, टॉप 5 रेडर्स और डिफेंडर्स (17 अक्टूबर 2022)

PKL 2022
PKL 2022 में अंक तालिका में दबंग दिल्ली है सबसे ऊपर (Photo: Pro Kabaddi League)

प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) के 9वें सीजन (PKL 2022) में 17 अक्टूबर को दो मुकाबले खेले गए। तमिल थलाइवाज ने पटना पाइरेट्स को हराते हुए इस सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की, तो गत विजेता दबंग दिल्ली केसी ने हरियाणा स्टीलर्स को हराते हुए लगातार 5वीं जीत दर्ज की।

इन दोनों मैचों के बाद अंक तालिका में ज्यादा फेरबदल देखने को नहीं मिला, लेकिन तमिल थलाइवाज को जरूर कुछ स्थानों का फायदा हुआ है। इसके अलावा नवीन कुमार ने शानदार सुपर 10 लगाते हुए सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स हासिल करने वाले रेडर्स की लिस्ट में अपनी स्थिति को मजबूत किया। डिफेंस में अब दबंग दिल्ली केसी के कृष्णा ढुल पहले स्थान पर आ गए हैं।

इस आर्टिकल में हम दबंग दिल्ली केसी vs हरियाणा स्टीलर्स मैच के बाद PKL 2022 की अंक तालिका और टॉप रेडर्स-डिफेंडर्स की लिस्ट के ऊपर नजर डालने वाले हैं।

PKL 2022 की मौजूदा अंक तालिका इस प्रकार है:

1- दबंग दिल्ली (5 मैचों के बाद 25 पॉइंट्स)

2- जयपुर पिंक पैंथर्स (4 मैचों के बाद 16 पॉइंट्स)

3- बंगाल वॉरियर्स (4 मैचों के बाद 15 पॉइंट्स)

4- यूपी योद्धाज (4 मैचों के बाद 12 पॉइंट्स)

5- हरियाणा स्टीलर्स (4 मैचों के बाद 11 पॉइंट्स)

6- यू मुंबा (4 मैचों के बाद 11 पॉइंट्स)

7- बेंगलुरु बुल्स (4 मैचों के बाद 11 पॉइंट्स)

8- तमिल थलाइवाज (4 मैचों के बाद 10 पॉइंट्स)

9- पुनेरी पलटन (4 मैचों के बाद 9 पॉइंट्स)

10- गुजरात जायंट्स (4 मैचों के बाद 9 पॉइंट्स)

11- तेलुगु टाइटंस (4 मैचों के बाद 6 पॉइंट्स)

12- पटना पाइरेट्स (5 मैचों के बाद 4 पॉइंट्स)

PKL 2022 में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स हासिल करने वाले टॉप 5 रेडर्स

#1) नवीन कुमार (दबंग दिल्ली केसी) - 5 मैचों के बाद 68 रेड पॉइंट्स

#2) सुरेंदर गिल (यूपी योद्धाज) - 4 मैचों के बाद 47 रेड पॉइंट्स

#3) असलम इनामदार (पुनेरी पलटन) - 4 मैचों के बाद 46 रेड पॉइंट्स

#4) राकेश (गुजरात जायंट्स) - 4 मैचों के बाद 44 रेड पॉइंट्स

#5) अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) - 4 मैचों के बाद 43 रेड पॉइंट्स

PKL 2022 में सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट्स हासिल करने वाले टॉप 5 डिफेंडर्स

#1) कृष्णा (दबंग दिल्ली केसी) - 5 मैचों के बाद 18 टैकल पॉइंट्स

#2) गिरीश मारूती एर्नाक (बंगाल वॉरियर्स) - 4 मैचों के बाद 17 टैकल पॉइंट्स

#3) सुनील (पटना पाइरेट्स) - 5 मैचों के बाद 16 टैकल पॉइंट्स

#4) विशाल (दबंग दिल्ली केसी) - 5 मैचों के बाद 15 टैकल पॉइंट्स

#5) सुनील कुमार (जयपुर पिंक पैंथर्स) - 4 मैचों के बाद 15 टैकल पॉइंट्स।

Quick Links

Edited by Narender