PKL 8 में अभी तक सुपर 10 लगाने वाले सभी टीमों के खिलाड़ियों की लिस्ट 

PKL 8 में अभी तक 12 टीमों के 32 खिलाड़ियों ने सुपर 10 लगाए हैं
PKL 8 में अभी तक 12 टीमों के 32 खिलाड़ियों ने सुपर 10 लगाए हैं

प्रो कबड्डी लीग (PKL) का आठवां सीजन इस समय बैंगलोर में चल रहा है। अभी तक 105 मुकाबले इस सीजन में खेले जा चुके हैं। PKL 8 में हर रोज जबरदस्त मुकाबले खेले जा रहे हैं और फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को खेलते हुए देख पा रहे हैं। इस सीजन में अभी तक कई खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है।

हर मैच में एक रेडर के ऊपर जिम्मेदारी होती है कि वो ज्यादा से ज्यादा पॉइंट लेकर आए और हर एक रेडर की नजर शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर 10 लगाने पर होती है। PKL के मौजूदा सीजन में 32 खिलाड़ियों ने सुपर 10 लगाया है।

आपको बता दें कि तेलुगु टाइटंस, हरियाणा स्टीलर्स, गुजरात जायंट्स के सबसे ज्यादा 4-4 खिलाड़ियों ने सुपर 10 लगाए हैं। बेंगलुरु बुल्स, यूपी योद्धा और पटना पाइरेट्स ऐसी 3 टीमें हैं जिनके 3-3 खिलाड़ियों ने सुपर 10 लगाए हैं। दबंग दिल्ली, जयपुर पिंक पैंथर्स, यू मुंबा, पुनेरी पलटन और तमिल थलाइवाज के 2-2 खिलाड़ियों ने सुपर 10 लगाए हैं। इसके अलावा बंगाल वॉरियर्स से अभी तक उनके कप्तान ने ही सुपर 10 लगाया है।

Pro Kabaddi League, PKL 8 में सभी टीमों के लिए सुपर 10 लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट:

#) हरियाणा स्टीलर्स

1- विकास कंडोला (सात सुपर 10)

2- मीतू महेंदर (तीन सुपर 10)

3- रोहित गुलिया (एक सुपर 10)

4- आशीष कुमार (एक सुपर 10)


#) तेलुगु टाइटंस

1- रजनीश (पांच सुपर 10)

2- अंकित बेनीवाल (तीन सुपर 10)

3- सिद्धार्थ देसाई (दो सुपर 10)

4- आदर्श (एक सुपर 10)


#) गुजरात जायंट्स

1-राकेश (तीन सुपर 10)

2- राकेश नरवाल (दो सुपर 10)

3- अजय कुमार (दो सुपर 10)

4- परदीप कुमार (एक सुपर 10)


#) यूपी योद्धा

1- सुरेंदर गिल (आठ सुपर 10)

2- परदीप नरवाल (पांच सुपर 10)

3- श्रीकांत जाधव (दो सुपर 10)


#) पटना पाइरेट्स

1- मोनू गोयत (दो सुपर 10)

2- सचिन तंवर (चार सुपर 10)

3- गुमन सिंह (तीन सुपर 10)


#) बेंगलुरु बुल्स

1- पवन कुमार सेहरावत (14 सुपर 10)

2- भरत (दो सुपर 10)

3- चंद्रन रंजीत (एक सुपर 10)


#) दबंग दिल्ली

1- नवीन कुमार (आठ सुपर 10)

2- विजय मलिक (चार सुपर 10)


#) यू मुंबा

1- अभिषेक सिंह (सात सुपर 10)

2- वी अजीत कुमार (चार सुपर 10)


#) तमिल थलाइवाज

1- मंजीत (पांच सुपर 10)

2- अजिंक्य पवार (पांच सुपर 10)


#) जयपुर पिंक पैंथर्स

1- अर्जुन देशवाल (11 सुपर 10)

2- दीपक निवास हूडा (चार सुपर 10)


#) पुनेरी पलटन

1- मोहित गोयत (चार सुपर 10)

2- असलम इमानदार (दो सुपर 10)


#) बंगाल वॉरियर्स

1- मनिंदर सिंह (13 सुपर 10)

(नोट: इसमें PKL 8 में 9 फरवरी 2022 तक हुए मुकाबलों के ही आंकड़ों को शामिल किया गया है।)

Quick Links