प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) के आठवें सीजन (PKL) में परदीप नरवाल एक नई टीम यूपी योद्धा के लिए खेले। वो PKL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी भी बने थे और उन्हें यूपी योद्धा ने एक करोड़ और 65 लाख रुपये में खरीदा था। हालांकि इस सीजन में परदीप नरवाल को काफी संघर्ष करते हुए देखा गया, लेकिन फिर भी उन्होंने काफी अच्छा किया।
पटना पाइरेट्स को तीन बार PKL का खिताब जिताने वाले पर परदीप नरवाल ने यूपी योद्धा को प्लेऑफ में पहुंचाने में काफी अहम भूमिका निभाई। यूपी योद्धा की टीम सेमीफाइनल में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हुई।
अपने PKL करियर में अभी तक परदीप नरवाल ने 131 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके 1357 पॉइंट हैं। परदीप नरवाल के 1348 रेड पॉइंट्स और 9 टैकल पॉइंट्स हैं। PKL में परदीप नरवाल से ज्यादा पॉइंट किसी और खिलाड़ी के नहीं हैं। अपने करियर में परदीप नरवाल ने 68 सुपर 10 और 64 सुपर रेड भी कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने दो बार सुपर टैकल भी किया है।
Pro Kabaddi League, PKL के हर सीजन में कैसा रहा है परदीप नरवाल का प्रदर्शन?
PKL सीजन 2: (मैच - 6, पॉइंट - 9, रेड - 9, टैकल - 0, सुपर 10 - 0, सुपर रेड - 1, हाई 5 - 0)
PKL सीजन 3: (मैच - 16, पॉइंट - 121, रेड - 116, टैकल - 5, सुपर 10 - 5, सुपर रेड - 10, हाई 5 - 0)
PKL सीजन 4: (मैच - 16, पॉइंट - 133, रेड - 131, टैकल - 2, सुपर 10 - 5, सुपर रेड - 3, हाई 5 - 0)
PKL सीजन 5: (मैच - 26, पॉइंट - 369, रेड - 369, टैकल - 0, सुपर 10 - 19, सुपर रेड - 18, हाई 5 - 0)
PKL सीजन 6: (मैच - 21, पॉइंट - 233, रेड - 233, टैकल - 0, सुपर 10 - 15, सुपर रेड - 6, हाई 5 - 0)
PKL सीजन 7: (मैच - 21, पॉइंट - 304, रेड - 302, टैकल - 2, सुपर 10 - 15, सुपर रेड - 15, हाई 5 - 0)
PKL सीजन 8: (मैच - 24, पॉइंट - 188, रेड - 188, टैकल - 0, सुपर 10 - 9, सुपर रेड - 12, हाई 5 - 0ः
(नोट: परदीप नरवाल Pro Kabaddi League, PKL के पहले सीजन में नहीं खेले थे। उन्होंने सीजन 2 के साथ PKL में अपना डेब्यू किया था।)