प्रो कबड्डी लीग, पीकेएल (Pro Kabaddi League, PKL) के इतिहास में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स दर्ज करने का रिकॉर्ड डुबकी किंग के नाम से मशहूर परदीप नरवाल (Pardeep Narwal) के नाम है। वो PKL में 1000, 1100, 1200 और 1300 रेड पॉइंट्स हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी हैं। उनके अलावा PKL इतिहास में किसी भी रेडर के 1000 रेड पॉइंट्स नहीं हैं।
आपको बता दें कि PKL इतिहास में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स हासिल करने वाले टॉप 10 खिलाड़ियों की बात की जाएगी तो इसमें कई दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं। मनिंदर सिंह, पवन कुमार सेहरावत, दीपक निवास हूडा और राहुल चौधरी ऐसे रेडर्स हैं जिनके PKL में 900 से ज्यादा रेड पॉइंट्स हैं।
आपको बता दें कि अभी तक PKL में सिर्फ 14 खिलाड़ी ऐसे हैं जिनके 500 से ज्यादा रेड पॉइंट्स हैं। इस समय टॉप 10 में शामिल सभी खिलाड़ी PKL में किसी ना किसी टीम के लिए खेल रहे हैं। हरियाणा स्टीलर्स के कप्तान विकास कंडोला (597 रेड पॉइंट्स) 11वें, काशिलिंग अड़के (561 रेड पॉइंट्स) 12वें, पटना पाइरेट्स के रेडर मोनू गोयत (552 रेड पॉइंट्स) 13वें और पुनेरी पलटन के कोच अनूप कुमार (527 रेड पॉइंट्स) 14वें स्थान पर हैं।
साथ ही जिन खिलाड़ियों के PKL में 500 से ज्यादा रेड पॉइंट्स हैं उनमें सिर्फ दो ही खिलाड़ी ऐसे हैं जो इस समय PKL में किसी भी टीम के लिए नहीं खेल रहे हैं।
Pro Kabaddi League, PKL इतिहास में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स हासिल करने वाले टॉप 10 खिलाड़ियों की लिस्ट इस प्रकार है:
1- परदीप नरवाल (यूपी योद्धा) - 131 मैचो में 1348 रेड पॉइंट्स।
2- मनिंदर सिंह (बंगाल वॉरियर्स) - 101 मैचों में 993 रेड पॉइंट्स।
3- पवन कुमार सेहरावत (बेंगलुरु बुल्स) - 104 मैचों में 986 रेड पॉइंट्स।
4- दीपक निवास हूडा (जयपुर पिंक पैंथर्स) - 140 मैचों में 973 रेड पॉइंट्स।
5- राहुल चौधरी (पुनेरी पलटन) - 129 मैचों में 968 रेड पॉइंट्स।
6- अजय ठाकुर (दबंग दिल्ली) - 120 मैचों में 794 रेड पॉइंट्स।
7- रोहित कुमार (तेलुगु टाइटंस) - 99 मैचों में 682 रेड पॉइंट्स।
8 - नवीन कुमार गोयत (दंबग दिल्ली) - 62 मैचों में 680 रेड पॉइंट्स।
9- रिशांक देवाडिगा (बंगाल वॉरियर्स) - 122 मैचों में 625 रेड पॉइंट्स।
10- सचिन तंवर (पटना पाइरेट्स) - 86 मैचों में 605 रेड पॉइंट्स।
(नोट: इसमें Pro Kabaddi League, PKL 8 के फाइनल मैच तक के आंकड़े शामिल हैं।)