Pro Kabaddi 2023: इस समय फैंस को बेसब्री से प्रो कबड्डी (Pro Kabaddi 2023) ऑक्शन का इंतजार है, जोकि मुंबई में 8 और 9 सितंबर को होने वाले हैं। 500 से ज्यादा खिलाड़ियों के ऊपर बोली लगने वाली है और ज्यादातर टीमों की किस्मत का फैसला प्लेयर्स ऑक्शन के जरिए ही होगा।
इस बीच Pro Kabaddi 2023 ऑक्शन के लिए पवन कुमार सेहरावत, मनिंदर सिंह, विजय मलिक, विकास कंडोला, राहुल चौधरी, श्रीकांत जाधव, गुमान सिंह, मंजीत दहिया, सिद्धार्थ देसाई, मोनू गोयत जैसे प्रमुख रेडर्स ऑक्शन का हिस्सा होने वाले हैं और देखना दिलचस्प होगा कि किस रेडर के लिए इस बार टीमें सबसे ज्यादा दिलचस्पी दिखाती हैं।
ऑक्शन में क्या होगा यह तो कुछ दिन बाद पता चल ही जाएगा। हालांकि फैंस सोच रहे होंगे कि आखिर PKL के सबसे महंगे रेडर्स कौन से रहे हैं और इस आर्टिकल के जरिए हम आपको उन्हीं रेडर्स के बारे में बताने वाले हैं जोकि ऑक्शन में सबसे ज्यादा महंगे रहे हैं।
Pro Kabaddi इतिहास के सबसे महंगे रेडर्स कौन से हैं?
1- पवन कुमार सेहरावत - तमिल थलाइवाज ने PKL के 9वें सीजन में पवन सेहरावत को 2 करोड़ 26 लाख रुपये में खरीदा था।
2- विकास कंडोला - बेंगलुरु बुल्स ने PKL 9 में विकास कंडोला को एक करोड़ 70 लाख रुपये में खरीदा था।
3- परदीप नरवाल - PKL 8 में यूपी योद्धाज ने परदीप नरवाल को एक करोड़ 65 लाख रुपये में खरीदा था।
4- मोनू गोयत - PKL 6 में हरियाणा स्टीलर्स ने मोनू गोयत को एक करोड़ 51 लाख रुपये में खरीदा था।
5- सिद्धार्थ देसाई - एक करोड़ 45 लाख रुपये में PKL 7 में सिद्धार्थ देसाई को तेलुगु टाइटंस ने खरीदा था।
6- सिद्धार्थ देसाई - तेलुगु टाइटंस ने PKL 8 में एक करोड़ 30 लाख रुपये में सिद्धार्थ देसाई को खरीदा था।
7- राहुल चौधरी - PKL 6 में तेलुगु टाइटंस ने राहुल चौधरी को एक करोड़ 29 लाख रुपये में खरीदा था।
8- गुमान सिंह - PKL 9 में गुमान सिंह को यू मुंबा ने एक करोड़ 21 लाख रुपये में खरीदा था।
9- नितिन तोमर - पुनेरी पलटन ने PKL के सातवें सीजन में नितिन तोमर को एक करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा था।
10 - नितिन तोमर - PKL के छठे सीजन में पुनेरी पलटन ने नितिन तोमर को एक करोड़ 15 लाख रुपये में खरीदा था।
11- रिशांक देवाडिगा - PKL 6 में यूपी योद्धा ने एक करोड़ 11 लाख रुपये में खरीदा।
Pro Kabaddi 2023 प्लेयर्स ऑक्शन में कौन सा रेडर सबसे महंगा रह सकता है?
आपको बता दें कि 8 और 9 सितंबर को होने वाले Pro Kabaddi 2023 ऑक्शन में सबसे ज्यादा डिमांड पवन कुमार सेहरावत और मनिंदर सिंह की रहने वाली है। इन दोनों ही प्रमुख रेडर्स के लिए ज्यादातर टीमें बोली लगा सकती हैं। हालांकि पिछले सीजन की तरह एक बार फिर पवन सेहरावत ही सबसे महंगे रह सकते हैं।
