प्रो कबड्डी 2019, पहला मैच: यू-मुंबा ने तेलुगु टाइटंस को 31-25 से हराया, सिद्धार्थ देसाई हुए बुरी तरह फ्लॉप

प्रो कबड्डी - मैच 1
प्रो कबड्डी - मैच 1

प्रो कबड्डी 2019 के पहले मुकाबले में यू-मुंबा ने घरेलू टीम तेलुगु टाइटंस को 31-25 से हराते हुए अपने अभियान की बेहतरीन शुरुआत की। मुंबई के लिए रेडिंग में अभिषेक सिंह (सुपर 10), तो डिफेंस में कप्तान फजल अत्राचली (4) और संदीप नरवाल (4) ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

यू-मुंबा की स्टार्टिंग सेवन में रोहित बालियान, अतुल एमएस, संदीप नरवाल, अभिषेक सिंह, फजर अत्राचली, सुरेंदर सिंह और हरेंद्र कुमार को मौका दिया। दूसरी तरफ तेलुगु टाइटंस की सेवन में सिद्धार्थ देसाई, अबोजार मेघानी, विशाल भारद्वाज, फरहाद मिलाघर्दन, आकाश, सी अरुण और रजनीश को शामिल किया गया।

पहले हाफ के बाद दूसरे सीजन की चैंपियन टीम यू-मुंबा ने 17-10 से बढ़त बना ली थी। शुरुआत से ही सिद्धार्थ देसाई पर दबदबा बनाए रखा और उन्हें पहले हाफ में 4 बार आउट किया, जिसके कारण तेलुगु टाइटंस ने रेडिंग में काफी संघर्ष किया। मुंबई के डिफेंडर्स के साथ रेडर्स ने भी अपना दबदबा दिखाया और इसी वजह से 12वें मिनट में मुंबई ने टाइटंस को ऑलआउट किया। यू-मुंबा के लिए रेडिंग में अभिषेक सिंह ने कमाल का प्रदर्शन किया, तो डिफेंस में संदीप नरवाल और कप्तान फजल अत्राचली का दबदबा देखने को मिला।

यू-मुबा ने दूसरे हाफ की भी बेहतरीन शुरुआत की और टाइटंस के ऊपर दबाव बनाए रखा और 25वें मिनट में मैच में दूसरी बार टाइटंस को ऑलआउट किया। सिड देसाई की दूसरे हाफ में भी निराशाजनक रही और टीम को पॉइंट दिलाने में नाकाम हुए। हैदराबाद के कप्तान अबोजार मेघानी ने जरूर टैकल पॉइंट हासिल करते हुए टीम को वापसी कराने का प्रयास किया। सिद्धार्थ देसाई ने आखिरकार 31वें मिनट में मैच में पहला पॉइंट हासिल किया और फिर जल्द ही वो लय में आते दिख रहे थे कि मुंबई ने फिर उन्हें आउट कर दिया। अभिषेक सिंह ने 37वें मिनट में अपना सुपर 10 पूरा किया और टीम की जीत को सुनिश्चित कर दिया। अंत में मुंबई ने आसानी से जीत हासिल की और टाइंटस अंत में एक पॉइंट से ही संतोष करना पड़ा। देसाई ने अंत में 5 पॉइंट हासिल किए, लेकिन तबतक काफी देर हो चुकी थी।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता