4 खिलाड़ी जिन्होंने PKL में 1000 से ज्यादा रेड पॉइंट हासिल किये हैं 

परदीप नरवाल के नाम PKL में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट का रिकॉर्ड है
परदीप नरवाल के नाम PKL में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट का रिकॉर्ड है

प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) का नौवां सीजन खत्म हो चुका है और जयपुर पिंक पैंथर्स ने दूसरी बार खिताब पर कब्ज़ा किया। PKL 2022 में जयपुर पिंक पैंथर्स के ही अर्जुन देशवाल ने सबसे ज्यादा 296 रेड पॉइंट लिए। उनके अलावा बेंगलुरु बुल्स के भरत (279) और दबंग दिल्ली के नवीन कुमार (254) ने 250 से ज्यादा रेड पॉइंट लिए।

PKL के सभी सीजन को मिलाकर अगर बात करें तो काफी रेडर ऐसे आये जिन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया है और अभी भी कर रहे हैं। PKL में अभी तक 14 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्होंने 600 से ज्यादा रेड पॉइंट हासिल किये हैं और उसमें से चार खिलाड़ियों ने 1000 से ज्यादा रेड पॉइंट हासिल किये हैं।

आइये नज़र डालते हैं उन्हीं 4 खिलाड़ियों पर जिन्होंने PKL में 1000 से ज्यादा रेड पॉइंट हासिल किये हैं:

# दीपक निवास हूडा - 1020 रेड पॉइंट

दीपक निवास हूडा
दीपक निवास हूडा

भारतीय कबड्डी के दिग्गज खिलाड़ियों में शुमार और मौजूदा कप्तान दीपक निवास हूडा ने 157 मैचों में 35 सुपर 10 की मदद से 1020 रेड पॉइंट लिए हैं। PKL 2022 में बंगाल वॉरियर्स की तरफ से खेलने वाले दीपक हूडा ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ 5 नवंबर को 1000 रेड पॉइंट पूरे किये। PKL में बंगाल वॉरियर्स से पहले दीपक हूडा तेलुगु टाइटंस, पुनेरी पलटन और जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम का हिस्सा थे।

# राहुल चौधरी - 1039 रेड पॉइंट

राहुल चौधरी
राहुल चौधरी

PKL इतिहास के दिग्गज रेडर में शामिल राहुल चौधरी के नाम भी 1000 से ज्यादा रेड पॉइंट हैं। PKL 2022 में चैंपियन जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम में शामिल राहुल ने अभी तक 150 मैचों में 1039 रेड पॉइंट लिए हैं, जिसमें 42 सुपर 10 शामिल हैं। जयपुर पिंक पैंथर्स से पहले राहुल चौधरी PKL के पहले 6 सीजन में तेलुगु टाइटंस की टीम का हिस्सा था और उसके बाद वह एक-एक सीजन तमिल थलाइवाज और पुनेरी पलटन में शामिल थे।

# मनिंदर सिंह - 1231 रेड पॉइंट

मनिंदर सिंह
मनिंदर सिंह

PKL में बंगाल वॉरियर्स के मौजूदा कप्तान मनिंदर सिंह के नाम भी 1000 से ज्यादा रेड पॉइंट हैं। PKL के पहले सीजन में जयपुर पिंक पैंथर्स का हिस्सा रहने वाले मनिंदर सिंह पिछले पांच सीजन से बंगाल वॉरियर्स की टीम में शामिल हैं। PKL में मनिंदर सिंह ने अभी तक 122 मैचों में 1231 रेड पॉइंट हासिल किये हैं, जिसमें 63 सुपर 10 शामिल हैं।

# परदीप नरवाल - 1568 रेड पॉइंट

परदीप नरवाल
परदीप नरवाल

प्रो कबड्डी इतिहास के सबसे सफल रेडर और डुबकी किंग परदीप नरवाल के नाम PKL में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट दर्ज हैं। PKL में परदीप नरवाल ने अभी तक 153 मैचों में 1568 रेड पॉइंट हासिल किये हैं, जिसमें रिकॉर्ड 79 सुपर 10 शामिल हैं। PKL 2015 में बेंगलुरु बुल्स के लिए डेब्यू करने वाले परदीप इसके बाद पटना पाइरेट्स की टीम का हिस्सा बने और फिलहाल वह यूपी योद्धा के कप्तान हैं।

Quick Links

Edited by Prashant
Be the first one to comment