Pro Kabaddi League के 8वें सीजन के लिए सभी टीमों द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट 

Pro Kabaddi League PKL 8 (पवन सेहरावत, फजर अत्रचली और नवीन कुमार)
Pro Kabaddi League PKL 8 (पवन सेहरावत, फजर अत्रचली और नवीन कुमार)

प्रो कबड्डी लीग, पीकेएल (Pro Kabaddi League, PKL) के आठवें सीजन की नीलामी इसी महीने के अंत में होने वाली है। इस बार PKL का ऑक्शन (29-31 अगस्त) तक तीन दिन चलने वाला है। इससे पहले सभी टीमों ने अपने द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट को जारी कर दिया है।

12 टीमों ने कुल मिलाकर 59 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इसमें 6 रिटेन यंग प्लेयर्स, 31 मौजूदा न्यू यंग प्लेयर्स और 22 एलीट रिटेन प्लेयर्स हैं। जयपुर पिंक पैंथर्स ने सबसे ज्यादा 7, तो तमिल थलाइवाज ने सबसे कम 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इसके अलावा यू मुंबा ने सबसे ज्यादा खिलाड़ी एलीट रिटेन प्लेयर्स में से किए हैं।

गौर करने वाली बात यह है कि PKL के 8वें सीजन के लिए सिर्फ तीन ही विदेशी खिलाड़ियों को रिटेन किया गया है। इसमें मोहम्मद नबीबक्श (बंगाल वॉरियर्स), फजल अत्रचली (यू मुंबा) और हादी ताजिक (पुनेरी पलटन) के नाम शामिल हैं। साथ ही में बंगाल और बेंगलुरु बुल्स ने अपने मुख्य रेडर मनिंदर सिंह और पवन सेहरावत को रिटेन किया है। पटना पाइरेट्स ने परदीप नरवाल को रिलीज कर दिया है, जोकि काफी हैरान करने वाला फैसला रहा।

आइए नजर डालते हैं Pro Kabaddi League, PKL 8 के लिए सभी टीमों ने किन खिलाड़ियों को रिटेन किया है:

बंगाल वॉरियर्स

मनिंदर सिंह (रेडर) , मोहम्मद इस्माइल नबीबक्श (ऑलराउंडर), रिंकू नरवाल (डिफेंडर) और रविंद्र रमेश कुमावत (रेडर)।

दबंग दिल्ली केसी

विजय (ऑलराउंडर), नीरज नरवाल (रेडर), नवीन कुमार (रेडर), बलराम (ऑलराउंडर), समित (डिफेंडर) और मोहित (डिफेंडर)।

यू मुंबा

अभिषेक सिंह (रेडर), अजिंक्य कापरे (ऑलराउंडर), हरेंद्र कुमार (डिफेंडर), फजल अत्रचली (डिफेंडर) और नवनीत (रेडर)।

यूपी योद्धा

नितेश कुमार (डिफेंडर, सुमित (डिफेंडर, आशू सिंह (डिफेंडर और सुरिंदर गिल (रेडर)।

हरियाणा स्टीलर्स

विकास कंडोला (रेडर), विकास चिल्लर (रेडर), चांद सिंह (डिफेंडर) और विनय (रेडर)।

बेंगलुरु बुल्स

पवन सेहरावत (रेडर), अमित शेरॉनन (डिफेंडर), सौरभ नंदल (डिफेंडर), बंटी (रेडर) और मोहित सेहरावत। (डिफेंडर)।

जयपुर पिंक पैंथर्स

अमित हूडा (डिफेंडर), विशाल (डिफेंडर), नितिन नरवाल (ऑलराउंडर), सचिन नरवाल (ऑलराउंडर), पवन टीआर (डिफेंडर), सुशील गुलिया (रेडर) और ईलावरासन (डिफेंडर)।

पटना पाइरेट्स

नीरज कुमार (डिफेंडर), मोनू (रेडर), साहिल मान (ऑलराउंडर), राजवीरसिंह प्रताप (रेडर), मोहित (रेडर)।

पुनेरी पलटन

बालासाहेब शाहजी जाधव (डिफेंडर), पवन कुमार (रेडर), संकेत सावंत (डिफेंडर), हादी ताजिक (डिफेंडर) और पंकज मोहिते (रेडर)।

तेलुगु टाइटंस

राकेश गौड़ा (रेडर), अंकित बेनिवाल (रेडर), रजनीश (रेडर), मनीष (डिफेंडर), आकाश चौधरी (डिफेंडर) और आकाश दत्तू अर्सुल (डिफेंडर)।

तमिल थलाइवाज

सागर (डिफेंडर), हिमांशु (डिफेंडर) और एम अभिषेक (डिफेंडर)।

गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स

परवेश भैंसवाल (डिफेंडर), सुनील कुमार (डिफेंडर), हरमनजीत सिंह (रेडर), सुमित (डिफेंडर) और (अंकित डिफेंडर)।

Quick Links