प्रो कबड्डी लीग (PKL) के 8 सीजन में अभी तक सबसे ज्यादा सुपर 10 परदीप नरवाल ने लगाए हैं। उन्होंने अपने करियर में अभी तक 68 सुपर 10 लगाए हैं। उनके आस-पास कोई भी दूसरा रेडर नहीं है। मनिंदर सिंह और पवन सेहरावत ने अभी तक अपने PKL करियर में 49-49 सुपर 10 लगाए हैं।
इसके अलावा डिफेंस में सबसे ज्यादा 29 हाई 5 सुरजीत सिंह ने लगाए हैं। उनके अलावा मंजीत छिल्लर (25), फज़ल अत्राचली (23) और रविंदर पहल (23) ने सबसे ज्यादा हाई 5 लगाए हैं। हालांकि PKL 9 के बाद इस लिस्ट में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
PKL इतिहास में सबसे ज्यादा सुपर 10 करने वाले टॉप 10 खिलाड़ियों की लिस्ट:
1) परदीप नरवाल (यूपी योद्धा) - 131 मुकाबलों में 68 सुपर 10।
2) मनिंदर सिंह (बंगाल वॉरियर्स) - 101 मैचों में 49 सुपर 10।
3) पवन कुमार सेहरावत (बेंगलुरु बुल्स) - 104 मैचों में 49 सुपर 10।
4) नवीन कुमार (दबंग दिल्ली) - 62 मैचों में 42 सुपर 10।
5) राहुल चौधरी (पुनेरी पलटन) - 129 मैचों में 40 सुपर 10।
6) दीपक निवास हूडा (जयपुर पिंक पैंथर्स) - 140 मैचों में 35 सुपर 10।
7) अजय ठाकुर (दबंग दिल्ली) - 120 मैचों में 29 सुपर 10।
8) रोहित कुमार (तेलुगु टाइटंस) - 99 मैचों में 26 सुपर 10।
9) विकास कंडोला (हरियाणा स्टीलर्स) - 77 मैचों में 25 सुपर 10।
10) सिद्धार्थ देसाई (तेलुगु टाइटंस) - 46 मैचों में 24 सुपर 10।
PKL इतिहास में सबसे ज्यादा हाई 5 करने वाले टॉप 10 खिलाड़ियों की लिस्ट
1) सुरजीत सिंह (तमिल थलाइवाज) - 114 मैचों में 29 हाई 5।
2) मंजीत छिल्लर (दबंग दिल्ली) - 132 मैचों में 25 हाई 5।
3) रविंदर पहल (गुजरात जायंट्स) - 120 मैचों में 23 हाई 5।
4) फज़ल अत्राचली (यू मुंबा) - 125 मैचों में 23 हाई 5।
5) सुरेंदर नाडा (हरियाणा स्टीलर्स) - 92 मैचों में 21 हाई 5।
6) नितेश कुमार (यूपी योद्धा) - 91 मैचों में 20 हाई 5।
7) गिरीश मारूती एर्नाक (गुजरात जायंट्स) - 125 मैचों में 20 हाई 5।
8) मोहित छिल्लर - 109 मैचों में 18 हाई 5।
9) विशाल भारद्वाज (पुनेरी पलटन) - 80 मैचों में 17 हाई 5।
10) संदीप कुमार ढुल (जयपुर पिंक पैंथर्स) - 85 मैचों में 17 हाई 5।
(नोट: इस लिस्ट में Pro Kabaddi League, PKL 8 के फाइनल तक के मैचों के आंकड़े शामिल हैं।)