UFC फाइटर ने बंदूकबाज को मारे जमकर लात-मुक्के, लूट की साजिश को किया नाकाम

Ankit
Enter caption

वैस तो हर देश में लूटकी घटानाएं बेहद आम है। कोई बंदूक की नोक पर लूट मचाता है तो कोई चाकू की दार पर आम लोगों को लूट लेता है।आप जरा सोचिए लूट की वारदात के वक्त अगर चोर ही अपनी जान बचाकर भागे या फिर खुद उसे ही लात-मुक्कों का सामना करने पड़े तो कैसा होगा। सोच कर हसी आ रही है , ये तो वहीं बात हो गई की सिर मुंडवाते ओले पड़ गए।

जी हां, ये सही बात है एक चोर आया तो लूट के इरादों से था लेकिन UFC की फाइटर ने उसका वो हाल किया जो किसी नहीं सोचा होगा। दरअसल, UFC की फाइटर पोलियाना वियाना अपनी टैक्सी का इंताजार ब्राजील के रियो दे जनेरियो में कर रही थीं, तभी एक सख्श ने उन्हें नकली बंदूक की नोक पर लूटने की कोशिश, हालांकि चोर को क्या पता था कि जिसके खिलाफ वो साजिश करने वाला है वो उसका मुंब सुजाने वाली हैं।

इसके बाद क्या था कि UFC फाइटर पोलियाना ने उस चोर की पिटाई करनी शुरु कर दिया , लात-मुक्कों के साथ साथ उन्होंने UFC के मूव चोक में भी फंसा लिया। पोलियाना ने चोर की इतनी बुरी पिटाई की , कि उसका चेहरा ही सुजा दिया। आपको बता दें कि पोलियाना को "आयरन लैडी" के नाम से भी जाना जाता है। वहीं पोलियाना ने MMA Junkie को इस पूरी वारदात के बारे में बताया जबकि हम www.abc.net.au को इस खबर के लिए धन्यवाद करते हैं।

इस पिटाई के बाद चोर को हॉस्पिटल ले जाया गया और उसके बाद पुलिस स्टेशन भेजा गया। खैर, इस पूरी घटना से साफ हो गया है कि आज के वक्त में लड़कियां भी लड़कों से कम नहीं है।

Edited by Ankit