UFC की लोकप्रियता बढ़ने के बाद WWE और UFC में एक जंग सी शुरू हो गई हैं। लेकिन इस बात को भी कोई नकार नहीं सकता कि दोनों ही प्रोमोशन में संबंध अच्छे खासे है। हम सब केन शैमरॉक और डैन सेवर्न का WWE में आना और हम सबका ब्रॉक लैसनर को UFC में मार्क हंट के खिलाफ सपोर्ट करना।
'राउड़ी' रोंडा राउजी का निक नेम भी राउड़ी रोड़ी पाइपर के नाम पर ही पड़ा है। हालांकि इस संबंध में खटास तब आई, जब UFC फैदरवेट चैम्पियन कॉनर मैकग्रेगर ने WWE रोस्टर के बारे में अपशब्द कहे। उन्होंने कहा कि वो WWE फैंस को कुछ नहीं कह रहे, वो सिर्फ पूरे WWE रोस्टर को बोल रहे हैं।
इस हादसे के बाद ट्विटर पर पर WWE सुपरस्टार्स की प्रतिक्रियाएं आने शुरू हो गई और उन्होंने मैकग्रेगर पर हमला बोल दिया। ट्वीट करने वालों में रोमन रेंस, रिक फ्लेयर, क्रिस जेरिको और साशा बैंक्स मुख्य थे। इससे इस बात का अंदाज़ा लगाया जा रहा कि इसी कारण मैकग्रेगर को WWE में लाया जाए और क्या पता फ्यूचर में वो रिंग में लड़ते हुए भी नज़र आए।
आइये नज़र डालते है उन 5 WWE सुपरस्टार्स पर जो मैकग्रेगर से लड़ सकते हैं।
Published 11 Aug 2016, 17:20 IST