सीएम पंक के बारें में 5 चीजें जो उनके फैंस नहीं जानते होंगे

कॉनर मैकग्रेगर और नेट डियाज़ जैसे उभरते हुए सितारों की वजह से MMA ने एक अलग ही मोड़ ले लिया है। लेकिन इस समय सबसे बड़ी चर्चा का विषय तो पूर्व WWE रैसलर का MMA में आना है। सीएम पंक UFC में अपना डेब्यू करने जा रहे है और ऐसा करने वाले वह मॉडर्न एरा के इकलौते सुपरस्टार भी हैं। वो एक बड़े सुपरस्टार है और उन्हें हर कोई जानता भी है। चलिए सीएम पंक के बारे में 5 ऐसे रोचक तथ्यों पर गौर करते हैं जो आप भी शायद ही जानते हो : # 5 पंक के आइडल dan-henderson-ufc-161-1473450096-800 एक चैम्पियन को बड़ा उसके खेल के प्रति जज्बा बनाता हैं और हर किसी का कोई न कोई आइडल जरुर होता है, जोकि उसे अच्छा करने के लिए प्रेरित करता है। पंक की भूख भी उन्हीं के आइडल के वजह से ही है, जिसकी वजह से वो MMA में डेब्यू करने वाले है। उनके आइडल और कोई नहीं बल्कि कैप्टन अमेरिकन डैन 'हेन्डो' हेंडर्सन है। पूर्व WWE चैम्पियन ने कई बार यह बात मानी है कि उन्होंने हेन्डो के करियर को ध्यान से देखा है और उनसे काफी कुछ सीखा भी है। डैन हंडर्सन जूफा डोमिनेंट ऑनरशिप के इतिहास के इकलौते ऐसे स्टार है, जिन्होंने दो अलग चैंपियनशिप जीती हो। वो प्राइड मिडिलवेट और वेल्टरवेट चैम्पियन रहे है। इसी प्रदर्शन ने बहुत से लोगों को अच्छा करने के लिए प्रेरणा दी हैं। #4) पंक ने 'ग्रेशि ब्रेकडाउन' मे हिस्सा लिया

youtube-cover

हर कोई WWE सुपरस्टार के साथ दोस्ती करना चाहता है, खासकर सीएम पंक के साथ। हमने कई सितारों को दूसरी जगह भी हाथ आजमाते देखा हैं। लेकिन पंक थोड़े अलग है। वो अपना खाली समय अपने अच्छे दोस्त रेनर ग्रेशि के साथ ग्रेशि ब्रैंड की कला को सीखने को में लगाते थे। रेनर और उनके भाई 'ग्रेशि ब्रेकडाउन' नाम का एक यू ट्यूब चैनल चलाते है, जिसमें जुजिट्सु के मूव्स को हर तरह से सिखाया जाता हैं। लेकिन इसी बीच दो बार रेनर के अच्छे दोस्त सीएम पंक ने खुद आगे जाकर इसमें हिस्सा लिया। सबसे पहला ब्रेकडाउन 2012 में हुआ, जहां रॉयसे ग्रेशि और डैन सेवर्न के बीच मैच के दौरान इस्तेमाल हुए मूव्स को समझाया गया। दूसरों बार वो 2014 में नज़र आए, जहां उन्होंने पूर्व UFC चैम्पियन ल्यूक रॉकहोल्ड द्वारा माइकल बिस्पिंग को दिए गए चोक को करके दिखाया। #3) पंक का फाइटिंग को चुनना punkcage-sportskeeda-1473449538-800 किसी भी आम व्यक्ति के लिए अपने करियर को चुनना एक बड़ा फ़ैसला होता है और यह इसी फैसले पर किसी का पूरा करियर निर्भर करता है। जब बात खेल की हो तो इसमें बहुत सी चीजों का ध्यान देना होता है और खासकर MMA में अपने करियर को देखते हुए। सीएम पंक 37 साल के है और दिसंबर 2014 में उन्होंने UFC के साथ करार किया। इस फैसले से सबको हैरानी नहीं हुई, क्योंकि WWE से अलग होने के बाद इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि वो UFC से जुड़ेंगे। UFC में आने से पहले वो ग्रेशिस में अभ्यास करते थे। WWE में अपने व्यस्थ कार्यक्रम को देखते हुए भी उन्होंने ग्रेशि एकडमी में अभ्यास के लिए समय निकाला। #2) पंक के डैब्यू के लिए उत्सुकता quicken-loans-arena-1473449742-800 आखिरकर वो पल आ ही गया, जब हमें WWE में विवादों में रहने वाले सुपरस्टार UFC में डैब्यू के लिए तैयार है। लेकिन ऐसा पहली बार होगा, जब वो एक ही एरीना में दोबारा लड़ेंगे? सीएम पंक उसी केज में लड़ेंगे जहां उन्होंने अपने पूर्व बॉस विंस मैकमैहन की कंपनी को अलविदा कहा था। इससे उनके फैंस के लिए यह बड़ा मौका होगा और यह बात पंक के जेहन में भी होगी, तो उन्हें अपनी फाइट पर ध्यान देना होगा। # 1) रैंसिड के फैन cm-punk-with-rancid-1473451398-800 जो करियर पंक ने चुना, वो कभी भी आसान नहीं था, बल्कि वो एक बहुत बड़ा फ़ैसला था। चोटिल होने के बावजूद उन्हें कई बार खतरनाक रैसलर्स से लड़ना पड़ता था। इसलिए अपना ध्यान भटकने के लिए वो अपने पसंदीदा बैंड रैंसिड के गाने सुनते थे। पंक के कुछ दोस्त बैंड मेंबर्स भी थे और जब भी उन्हें वक़्त मिलता, वो उनके साथ समय बिताते थे। रैंसिड ने पंक के लिए F**k यू नाम का गाना भी बनाया। लेखक- आदित्य पाई, अनुवादक- मयंक मेहता