यह नाम काफी हैरान करने वाला है ना? यकीन करिए या ना करिए डैल रियो को MMA का काफी अनुभव हैं। मेक्सिकन ने WWE में अपना डैब्यू 2009 में किया था, लेकिन उससे 9 साल पहले तक वो इंडी में अपनी जगह बना रहे थे और वो 2 बार प्राइड प्रोमोशन के लिए MMA फाइट भी लड़े।
डैल रियो के MMA में करियर में 9 जीत और 5 हार शामिल है। उनका सबमिशन के लिए प्यार भी MMA के समय ही जागा, जहां उन्होंने अपने 7 विरोधियों को टेप आउट कराया।
डैल रियो ने अपने डैब्यू मैच में ही अपने विरोधी का हाथ तोड़ दिया था और उन्हें लैजेंड्री क्रो कोप ने नोक आउट किया था। इसी वजह से वो लैसनर के लिए अच्छे विकल्प हो सकते हैं। साइज में इतना फर्क होने के बावजूद डैल रियो, लैसनर को टैप आउट करा सकते हैं।
×
Feedback
Why did you not like this content?
Was this article helpful?
Thank You for feedback