सीएम पंक की दूसरी UFC फाइट के लिए प्रतिद्वंदी का नाम सामने आया

TMZ स्पोर्ट्स ने UFC प्रेसीडेंट डैना वाइट के साथ गुरुवार को बातचीत की। डैना वाइट ने एलान किया कि सीएम पंक का UFC 225 में प्रतिद्वंदी कौन होगा। अपनी अलगी फाइट में पूर्व WWE चैंपियन पंक का सामना माइक "द ट्रुथ" जैक्सन के साथ होगा।

UFC 225 सीएम पंक के होमटाउन शिकागो में आयोजित की जाएगी। इस शो को मिडवेट चैंपियन रॉबर्ट विटेकर और योएल रोमेरो हैडलाइन करेंगे। मिडवेट चैंपियन रॉबर्ट विटेकर टाइटल को रोमेरो के खिलाफ डिफेंड करेंगे। ये सीएम पंक की UFC में दूसरी फाइट होगी। 10 सितंबर 2016 को UFC 203 में पंक का सामना अपनी डैब्यू फाइट में मिकी गॉल के खिलाफ हुआ था। मिकी ने जबरदस्त फाइट करते हुए पहले ही राउंड में पंक को टैप आउट करने पर मजबूर कर दिया था। अपनी पहली ही फाइट में पंक को हार का सामना करना पड़ा था। अब करीब 2 साल बाद वो दूसरी UFC फाइट लड़ेंगे। मिकी जैक्सन का हाल भी कुछ सीएम पंक जैसा ही रहा है। जैक्सन को भी अपनी हार मिकी गॉल के खिलाफ मिली थी, उन्होंने 45 सेकेंड्स के भीतर ही जैक्सन को मात दे दी थी। WWE इतिहास में फैंस के सबसे फेवरेट रैसलरों में शुमार पंक का होमटाउन शिकागो ही है और UFC 225 का आयोजन भी वहीं होगा। ऐसे में UFC का इवेंट रातों-रात हिट हो जाएगा। शिकागो के फैंस अपने फेवरेट सुपरस्टार को जल्द से जल्द वापसी लड़ते हुए देखना चाहते हैं।

सीएम पंक ने 2014 में WWE छोड़ दी थी। तब से लेकर अब तक उनका WWE से कोई भी वास्ता नहीं रहा है। कंपनी छोड़ने के बाद पंक ने UFC के साथ फाइट्स को लेकर डील साइन की। WWE में पंक 6 बार के चैंपियन रह चुके हैं, जिसमें 3 बार वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन, 2 बार WWE चैंपियन और 1 बार ECW चैंपियन भी रहे हैं।
Edited by Staff Editor