MMA फाइटिंग को पुलिस द्वारा मिली एक रिपोर्ट में पूर्व यूएफसी फाइटर कोडी ईस्ट पर अपनी गर्लफ्रेंड को घुटने से मारने और बाल पकड़ कर खींचने , साथ ही उनके 10 वर्षीय बेटे को मारने का आरोप लगाया लगा है। कोडी ईस्ट को अक्टूबर में UFC से निकाल दिया गया था, 10 दिसंबर को कोडी ईस्ट पर तीन चार्ज लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद उन्हें 30,000$ के बांड पर छोड़ दिया गया। कोडी ईस्ट की गर्लफ्रेंड ने बताया कि, एक मामूली सी बहस के बाद उन्होंने कोडी को उनके घर में बंद कर दिया, क्योंकि उन्हें डर था कि वो उसे मार सकते थे। कोडी ने इसके बाद खिड़की तोड़ दी, और बाथरूम में आकर अपने दोनों घुटनों से मुझे कई बार मारा, उन्होंने अपने घुटनों से मेरे सर पर मारा, और मुझे कई थप्पड़ मारे। कोडी की गर्लफ्रेंड ने बताया की, जब वो मारने से चूक जा रहा था तो दीवार पर किक मारकर उसमें होल कर दिया। कोडी ईस्ट की गर्लफ्रेंड ने पुलिस को बताया कि,वो उनके बाल पकड़ कर खींच कर दरवाजे से बाहर ले जा रहा था। उन्होंने कहा कि, कोडी ने उन्हें कहा कि, वो उन्हें छोड़ने के लिए जा रहा था या अपने बेटे को मारने के लिए जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने कथित पीड़ित गर्लफ्रेंड के बेटे का इंटरव्यू लिया, और उनके बेटे ने भी वही चीजें बताई जो उनकी मां ने बताई। उनके बेटे ने कहा कि, जब वो अपने कमरे में था, तब उसने ईस्ट को कहते सुना कि, वो उसे मारने जा रहा था, उसके बाद मैं बैडरूम के पीछे दौड़ कर कोठरी में छिप गया, जब तक पुलिस नहीं आ गई। इससे बाद पीड़ित गर्लफ्रेंड ने 911 और बर्नालिलो काउंटी शेरिफ के अधिकारियों को घटना की जानकारी देने के लिए बुलाया। जब वो आए तो रिपोर्ट के अनुसार ईस्ट अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ट्रक से घर छोड़ रहे थे। इसके बाद पुलिस ने उनके ट्रक को रोका, देखा कि ईस्ट चालक की सीट पर थे, और पीड़िता गर्लफ्रेंड यात्री सीट पर थी। उन्होंने देखा कि, वो पीड़िता रो रही थी, और ऐसा लग रहा था कि जैसे उसे शारीरिक रुप से प्रताड़ित किया गया हो। उन्होंने देखा कि पीड़िता ने केवल टैंक टॉप और उसे कवर करने के लिए एक कंबल के साथ अंडरवियर पहन रखा था। जब ईस्ट से इस बारे में पूछा गया तो ईस्ट ने कहा कि, वो अपनी गर्लफ्रेंड को कॉफी के लिए बाहर जा रहे थे। पुलिस के ये पूछने पर कि, उनकी गर्लफ्रेंड ने पैंट, मोजे या जूते क्यों नहीं पहन रखें थे, तो इस पर ईस्ट ने कहा कि, वो नहीं जानते कि उनकी गर्लफ्रेंड ने ये सब क्यों नहीं पहना। ईस्ट ने कहा कि, मैंने आपस में हुई बहस के बाद मुझे बंद कर दिया गया, और इसके बाद मैं वहां से उसे तोड़कर बाहर निकला, क्योंकि ये उसका घर है। ईस्ट ने कहा कि, बाथरूम की दीवार में जो छेद है वो इससे पहले से था। ईस्ट ने कहा कि, उसे अपनी गर्लफ्रेंड की चोट का कोई भी अंदाजा नहीं था। ईस्ट के मुताबिक वो इन सबसे अंजान था। ईस्ट के पड़ोसी ने पुलिस को बताया कि, जब उन्हें घर से पिटाई ,और चिल्लाने की आवाज सुनाई दी तो वो इसे देखनें के लिए निकले, उन्होंने देखा कि एक आदमी अपने हाथों से एक महिला को खींच कर ले जा रहा है, और इस दौरान वह महिला रो रही थी।वो आदमी उसे ट्रक में अपने साथ ले जाने को मजबूर कर रहा था। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि जब 911 ऑपरेटर के पास कॉल गया था तो, उसने बताया कि जब उसके पास कॉल आया था तो ऐसा लग रहा था कि फोन करने वाला की आवाज से संकेत मिल रहे थे। जैसे वो किसी बड़ी समस्या से जूझ रहा हो, साथ ही एक चीखनें की आवाज आ रही थी। ऐसा लग रहा था जैसे किसी के साथ मारपीट की जा रही हो, और वो मदद की मांग कर रहा हो। जब तक फोन नहीं कटा तब तक चीखनें की आवाज आती रही। बर्नालिलो काउंटी जिला अटार्नी के प्रवक्ता फिलिप सिसनेर्स ने कहा कि, ये केस खुला है और वर्तमान में इसकी समीक्षा की जा रही हैं। उन्होंने कहा जल्द ही अभियोजन पक्ष के आगे बढ़ने से इस मामले में जल्द ही एक निर्णय किया जाएगा। ईस्ट को 2008 में बाल उत्पीड़न के आरोप में तीन साल की सजा गई सुनाई थी। ईस्ट को 2006 और 2010 में भी घरेलू हिंसा के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।