Battlegrounds Mobile India(BGMI) में अग्रेसिव खिलाड़ियों के लिए 5 ताकतवर गन्स

BGMI में अग्रेसिव खिलाड़ियों के लिए ताकतवर गन्स(Image via sportskeeda)
BGMI में अग्रेसिव खिलाड़ियों के लिए ताकतवर गन्स(Image via sportskeeda)

इस समय Battlegrounds Mobile India भारतीय खिलाड़ियों के द्वारा सबसे ज्यादा खेले जाने वाला बैटल रॉयल गेम है। गूगल प्ले स्टोर पर BGMI को 10+ मिलियन खिलाड़ियों ने डाउनलोड किया है। इसके आलावा इस बैटल रॉयल गेम को 4.4 स्टार रेटिंग मिली है। गूगल प्ले स्टोर से Battlegrounds Mobile India(BGMI) को 749MB में डाउनलोड कर सकते हैं।

इसके आलावा BGMI में अग्रेसिव खिलाड़ियों के लिए कई तरह की ताकतवर गन्स मौजूद है। तो आइए इस आर्टिकल में हम 5 ताकतवर गन्स पर नजर डालने वाले हैं।


Battlegrounds Mobile India(BGMI) में अग्रेसिव खिलाड़ियों के लिए 5 ताकतवर गन्स

#1 - M416

M416
M416

जिस प्लेयर ने BGMI को कुछ दिनों पहले ही खेलना शुरू किया है। उन खिलाड़ियों को M416 असॉल्ट राइफल पसंद आएगी। ये एक AR ऑटो गन है, जो क्लोज रेंज और लॉन्ग रेंज में काम आती है। इस गन के अंदर रेड डॉट, 2X, 3X, 4X, और 6X स्कोप अटैच होता है। इसके आलावा M416 में 5.56 mm अम्मॉ लगती है।


#2 - SCAR - L

SCAR-L
SCAR-L

Battlegrounds Mobile India में SCAR-L ज्यादातर प्रोफेशनल स्ट्रीमर्स के द्वारा इस्तेमाल की जाती है। इसके आलावा SKAR-L में रेड डॉट, 2X, 3X, 4X, और 6X स्कोप लगता है। इस गेम को प्लेयर्स क्लोज रेंज और लॉन्ग रेंज में आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। सभी खिलाड़ियों के लिए SCAR-L बेहतर विकल्प है। इसके आलावा SCAR - L में 5.56 mm अम्मॉ लगती है।


#3 - AKM

AKM
AKM

Battlegrounds Mobile India में AKM सबसे खास AR गन है, जो मैदान पर दुश्मनों को सबसे ज्यादा डैमेज देती है। इसके आलावा इस गन के अंदर रेड डॉट, 2X, 3X, 4X, और 6X स्कोप लगता है लेकिन कुछ ही प्लेयर इस गन का रिकोईल कंट्रोल कर पाते हैं। इसके आलावा AKM में 7.62 mm अम्मॉ लगती है।


#4 - M762

M762
M762

Battlegrounds Mobile India में M762 सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाली गन है। इस गन का उपयोग मैदान पर अधिकांश प्लेयर्स करते हैं। इसके आलावा इस गन के अंदर रेड डॉट, 2X, 3X, 4X, और 6X स्कोप लगता है। ये गन मैदान पर दुश्मन को 3 सेकंड्स में आसानी से नॉक कर देती है। इसके आलावा M762 में 7.62 mm अम्मॉ लगती है।


#5 - UZI

youtube-cover

Battlegrounds Mobile India में नए प्लेयर्स UZI गन का सबसे ज्यादा यूज करते हैं। UZI के एक स्प्रे में दो दुश्मन आसानी से नॉक हो सकते हैं। इस गन के अंदर 9mm की अम्मॉ लगती है। ये गन क्लोज रेंज के लिए सबसे बेहतरीन विकल्प है।

Edited by Sawan E-Sports