Battlegrounds Mobile इंडिया: आधिकारिक टीजर, लोगो, पोस्टर, सोशल मीडया एकाउंट और अन्य छोटी-बड़ी जानकारी 

Battlegrounds Mobile इंडिया लोगो
Battlegrounds Mobile इंडिया लोगो

PUBG Mobile इंडिया ने अपनी वापसी के बारे में आधिकारिक टीजर जारी किया, जो भारतीय खिलाड़ियों के लिए खुशी की बात है।

Krafton Inc के डेवेल्पर्स द्वारा बनाया गया, इंडियन वर्जन Battlegrounds Mobile इंडिया के नाम से जाना जाएगा। जैसे नाम से पता चलता है यह सिर्फ भारतीय खिलाड़ियों के लिए बनाया गया है।

जैसे ही सितम्बर 2020 में भारतीय सरकार के द्वारा PUBG Mobile पर बैन लगाया गया था, तब से Krafton Inc के डेवेल्पर्स ने इंडिया वर्जन पर काम करना स्टार्ट कर दिया था।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile न्यू स्टेट और PUBG Mobile लाइट गेम्स के बिच 3 बड़े अंतर

बेहद लम्बे समय के बाद आधिकारिक न्यूज और स्टेटमेंट से पता चलता है, Battlegrounds Mobile इंडिया लौट रहा है। खैर, इस आर्टिकल में हम Battlegrounds Mobile इंडिया: आधिकारिक टीजर, लोगो, पोस्टर, सोशल मीडया एकाउंट और अन्य छोटी-बड़ी जानकारी के बारे में जानने वाले हैं।


Battlegrounds Mobile इंडिया: आधिकारिक टीजर, लोगो, पोस्टर, सोशल मीडया एकाउंट और अन्य छोटी-बड़ी जानकारी

Battlegrounds Mobile इंडिया सिर्फ भारतीय गेमर्स के लिए लॉन्च किया जा रहा है, इस गेम का मजा भारत के खिलाड़ी ले सकते हैं। यह आधिकारिक स्टेटमेंट 6 मई को किया गया था,

Battlegrounds Mobile इंडिया का लोगो यूट्यूब चैनल के द्वारा दर्शको के सामने आया है। इस लोगो को खास PUBG Mobile के फोंट्स से बनाया गया है, जिसमें इंडियन कलर का उपयोग किया गया है।

आधिकारिक वेबसाइट के पोस्टर से पता चलता है, जिसमें 3 हैलमेट पहना हुआ पोस्टर है, जो मीरामार के मैप की तरह प्रतीत होता है।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile India वर्जन के बारे में छोटी-बड़ी हर जानकारी

इस गेम का टीजर और पोस्टर उनके आधिकारिक यूट्यूब के जरिये सामने आया है, जिसे 6 मिलियन लोगों के द्वारा देखा गया है। साथ ही इस टीजर में PUBG Mobile का साउंड इस्तेमाल किया गया है।

youtube-cover

यह पोस्टर खिलाड़ियों को काफी पसंद आया है, साथ ही Battegrounds Mobile इंडिया गेम PUBG MObile से थोड़ा अलग होने वाला है। सभी खिलाड़ी Battlegrounds Mobile इंडिया से जुड़े अपडेट आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर देखने के लिए यहां क्लिक करें, साथ ही फेसबुक पेज के लिए यहां क्लिक करें।

Edited by Sawan E-Sports