Krafton ने BGMI के iOS रिलीज को लेकर दिए बड़े संकेत

 (Image via Battlegrounds Mobile India)
(Image via Battlegrounds Mobile India)

BGMI को जुलाई के महीने की शुरुआत में रिलीज किया गया था। यह उस समय सिर्फ एंड्रॉइड के लिए लाया था और काफी लोग iOS वर्जन के रिलीज नहीं होने की वजह से निराश थे। इस गेम को रिलीज के बाद से ही काफी ज्यादा पसंद किया गया है और यह सबसे प्रसिद्ध गेम बन गया है। गूगल प्ले स्टोर पर इस गेम के लगभग 46 मिलियन डाउनलोड्स हो गए हैं और अभी तक यह iOS पर आया ही नहीं है।

इस वजह से यह संख्या काफी तेजी से बढ़ने वाली है। iOS का इस्तेमाल करने वाले खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी घोषणा हुई है। दरअसल, Krafton ने हाल ही में कंफर्म करके BGMI (Battlegrounds Mobile India) के iOS पर रिलीज होने को लेकर जानकारी दी। उन्होंने एक पोस्ट में इसके संकेत दिए और इससे पता चल रहा है कि जल्द ही इसे लॉन्च किया जा सकता है।


BGMI के iOS वर्जन की घोषणा Krafton ने की

Battlegrounds Mobile India (BGMI) के डेवलपर्स ने अपने आधिकारिक एकाउंट्स पर पोस्ट करते हुए बड़ी जानकारी दी। उन्होंने लिखा:

"हमें लगा कि अपने इसे पहले मिस किया था। इसलिए हम आपको बताना चाहते हैं। अन्य जानकारी के लिए बने रहें।"

इसके साथ ही उन्होंने जो तस्वीर पोस्ट की थी, उसमें एक प्रश्नचिन्ह था और उसके नीचे एक डॉट था। असल में वो डॉट एप्पल के लोगो से मिलता जुलता है। उन्होंने काफी अलग तरीके से BGMI के रिलीज का ऐलान किया। उन्होंने इसे लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी है लेकिन iOS के लिए रिलीज होने के संकेत मिलना काफी अच्छी चीज़ है।

इसकी काफी मांग की जा रही थी और अब प्रशंसक जरूर ही इस जानकारी से खुश होंगे। अहम बात यह है कि आधिकारिक रूप से किसी भी तारीख का ऐलान नहीं किया है। दरअसल, BGMI के डेवलपर्स इसे सीधा लॉन्च कर सकते हैं या फिर हाइप करने के लिए पहले घोषणा कर सकते हैं।

Edited by Ujjaval E-Sports