PUBG Mobile ने ईस्पोर्ट्स अवार्ड्स 2020 में हासिल किया दूसरा स्थान, Free Fire जीता

Image via hdwallpaperslife
Image via hdwallpaperslife

ईस्पोर्ट्स अवार्ड के 5 साल के इतिहास में पहली बार मोबाइल कैटेगरी को भी नॉमिनेट किया गया। इस दौरान कुछ चीज़ों को ध्यान रखते हुए और मोबाइल ईस्पोर्ट्स की सफलता को देखकर मोबाइल गेमिंग को भी लाया गया। PUBG Mobile ने मोबाइल गेम ऑफ द ईयर कैटेगरी में दूसरा स्थान हासिल किया।

कुछ दिनों पहले अवार्ड्स का मेन इवेंट हुआ था और इस दौरान Garena द्वारा पब्लिश किये गए Free Fire को मोबाइल गेम ऑफ द ईयर का अवार्ड दिया गया था और इसमें 8 प्रसिद्ध गेम्स भी मौजूद थे।

अब ईस्पोर्ट्स अवार्ड्स ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर हमेशा की तरह अवार्ड्स के टॉप 3 बता दिए हैं।

ये भी पढ़ें:- Free Fire बना गेम ऑफ द ईयर, PUBG Mobile और COD Mobile को किया पराजित


PUBG Mobile ने ईस्पोर्ट्स अवार्ड्स 2020 में हासिल किया दूसरा स्थान, Free Fire जीता

PUBG Mobile ने मोबाइल गेम ऑफ द ईयर कैटेगरी में दूसरा स्थान हासिल किया वहीं Call of Duty Mobile तीसरे स्थान पर मौजूद था। सबसे अच्छी बात ये रही कि यहां पर तीनों बैटल रॉयल गेम्स के बीच जबरदस्त प्रतियोगिता रही थी।

Free Fire और PUBG Mobile दोनों सालों से अपनी दुश्मनी को जारी रख रहे हैं। हर दूसरे दिन वो अपने विरोधियों के रिकार्ड्स तोड़ते हैं। इस बार ईस्पोर्ट्स अवार्ड की प्रतियोगिता Free Fire ने अपने नाम की।


अवार्ड जीतने के लिए जरुरी नियम

पहला नियम: एक गेम जो सिर्फ मोबाइल पर पिछले एक साल से उपलब्ध होना चाहिए।

दूसरा नियम: प्रतियोगिताओं में इनामी राशि रखी हो।

तीसरा नियम: विश्व स्तर पर प्रसिद्ध हो और आसानी से उपलब्ध हो जाएं।


मोबाइल गेम ऑफ द ईयर: चुने जाने वाले अन्य गेम्स

  • PUBG Mobile
  • Mobile Legends
  • Call of Duty: Mobile
  • Clash of Clans
  • Brawl Stars
  • Clash Royale
  • Arena of Valor
  • Freefire

ये भी पढ़ें:- Mortal ने स्ट्रीमर ऑफ द ईयर अवार्ड में दूसरा स्थान किया प्राप्त, भारतीय ईस्पोर्ट्स के लिए बड़ी उपलब्धि

Edited by Ujjaval E-Sports