BGMI के लिए Codashop से UC किस तरह हासिल करें?

BGMI में कई खिलाड़ी UC खरीदना पसंद करते हैं
BGMI में कई खिलाड़ी UC खरीदना पसंद करते हैं

BGMI असल में PUBG Mobile का भारतीय वर्जन है। जुलाई 2021 में इसे रिलीज किया गया था और इसके बाद लगातार फैंस इस गेम का मजा ले रहे हैं। गेम के अंदर कई अलग-अलग आयटम्स हैं और उन्हें खरीदने के लिए खिलाड़ी इन-गेम करंसी UC का उपयोग करते हैं। UC को इन-गेम स्टोर द्वारा खरीदा जा सकता है।

youtube-cover

UC बंडल्स इन-गेम स्टोर में मौजूद रहते हैं। हालांकि, इनकी कीमत ज्यादा रहती है और खिलाड़ी इसी कारण अन्य वेबसाइट्स की ओर देखना पसंद करते हैं। Krafton Inc के साथ Codashop ने पार्टनरशिप की है और इसी वजह से आप वहां से डिस्काउंट पर UC हासिल कर सकते हैं।


BGMI के लिए Codashop से UC किस तरह हासिल करें?

Codashop एक आधिकारिक वेबसाइट है जहां से आप Battlegrounds Mobile India के लिए UC खरीद सकते है। कई सारे यूट्यूबर्स और स्ट्रीमर्स ने इस वेबसाइट का उपयोग करते हुए इसे प्रसिद्ध किया है। आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कुछ ही स्टेप्स में UC खरीद पाएंगे। Codashop में खरीदी करना काफी ज्यादा आसान है।

youtube-cover

Codashop को भारतीय वर्जन का Midasbuy कहा जा सकता है। आपको यहां अपनी इन-गेम आईडी और UC की क्वांटिटी चुननी है। आप UPI और नेटबैंकिंग से पेमेंट कर सकते हैं। इस समय Codashop पर BGMI UC बंडल्स नाम का ऑफर चल रहा है और यह रही UC की कीमत:

  • ₹75 में 60 UC
  • ₹380 में 300 + 25 UC
  • ₹750 में 600 + 60 UC
  • ₹1900 में 1500 + 300 UC
  • ₹3800 में 3000 + 850 UC
  • ₹7500 में 6000 + 2100 UC

आपको बता दें कि कीमत और ऑफर्स लगातार बदलते रहते हैं। इसी वजह से आपको लगातार ऑफर्स चेक करने चाहिए।

नोट: खिलाड़ी को किसी भी तरह की खरीदी करने से पहले Codashop की टर्म्स और कंडीशंस पढ़ लेनी चाहिए।

Edited by Sawan E-Sports