PUBG Mobile Lite के सीजन 12 का अपडेट कैसे डाउनलोड करें?

सीजन 12
सीजन 12

PUBG Mobile Lite सीजन 12 की शुरुआत हो चुकी है और विनर पास भी आधिकारिक रूप से आ चुका है। PUBG Mobile Lite के सीजन 12 का अपडेट 1 मई को आ गया था। नए विनर पास के साथ खिलाड़ियों को कई सारे बढ़िया इनाम मिले हैं।

PUBG Mobile Lite के सीजन 12 का एलीट विनर पास लगभग 280 BC का है। इसे खरीदने के बाद खिलाड़ी कुछ मिशन्स अनलॉक कर सकते हैं। एलीट प्लस विनर पास की कीमत 800 BC है जिसमें काफी सारे इनाम मौजूद है।

PUBG Mobile Lite का नया अपडेट लगभग 300 MB का है और इन स्टेप्स का पालन करके आप नया वर्जन डाउनलोड कर सकते हैं:

  • अपने स्मार्टफोन पर PUBG Mobile Lite खोलें।
  • अगर आपने लोग-इन नहीं किया है तो लोग-इन करें।
  • आपकी स्क्रीन पर अपडेट का मैसेज आएगा।
  • वहां दिए गए अपडेट बटन पर क्लिक करें।
  • गेम अपडेट होना शुरू होगा और 10 मिनट के अंदर आपका गेम अपडेट हो जाएगा।
  • अपडेट होने के बाद गेम को बंद करके फिर चालू करें।

PUBG Mobile Lite ने सीजन 12 के अपडेट के लिए कोई मेंटेनेंस ब्रेक नहीं लिया। अपडेट लगभग 300 MB का है, इसलिए पहले मोबाइल की स्टोरेज को खाली कर लें।

PUBG Mobile Lite के सीजन 12 के विनर पास में विशेष भारतीय पोशाक, पैन की गोल्डन स्किन, पैराशूट की स्किन और AKM की गोल्डन स्किन के साथ कई सारी अन्य चीज़े आएगी।

विनर पास लेने के लिए आपको स्क्रीन की दायीं ओर WP का साइन दिखेगा। आप वहां क्लिक करके सारे इनामों पर नजर डाल सकते हैं और मिशन्स को पूरा करके इनाम पा सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile India Series 2020 के लिए क्वालीफाई कैसे करें?

Edited by Ujjaval E-Sports