PUBG MOBILE : "EAT JUNGLE FOOD"  मिशन कैसे पूरा करें ?

Tribe Mode PUBG Mobile
Tribe Mode PUBG Mobile

PUBG MOBILE में बहुत से मिशंस होते हैं पूरे करने के लिए। इस हफ्ते बहुत से नए मिशन डाले गए हैं SEASON13 रॉयल पास के लिए। इन सब मिशंस में से, यह 'Eat Jungle Food 10 times in Tribe mode' मिशन खिलाड़ियों को कंफ्यूज कर रहा है। जैसा की हम सब जानते है,PUBG में ट्राइब मोड नाम का कोई मैप या मोड उपलब्ध नहीं है। अब यहाँ यह सवाल खड़ा होता है कि आखिर यह मिशन पूरा करे कैसे ? हमने यह चीज़ ध्यान में रखते हुए यह आर्टिकल तैयार करा है जिसमे आपको पता चलेगा यह मिशन पूरा कैसे करना है।

रॉयल पास ट्राइब मोड मिशन पूरा करने के कदम :

PUBG Mobile Jungle Food
PUBG Mobile Jungle Food
  • PUBG MOBILE खोलें और उसमे क्लासिक मोड में जा कर सनहक मैप को चुने:

सबसे पहला काम आपको यह करना है कि गेम में स्नेहक मैप चुने क्लासिक मोड में। यहाँ ट्राइब मोड को जंगल एडवेंचर मोड का नाम दिया गया है जो गेम में अभी आया है।

  • जंगल फ़ूड ढूंढें :

अगला कदम है जंगल फ़ूड ढूंढ़ना। यह फ़ूड आपको पड़े हुए मिल जाएंगे और यह लाल सेब की तरह होते हैं। आप इस फ़ूड को दुशमन को मार कर उसकी क्रैट से भी निकाल सकते हैं।

  • जंगल फ़ूड खाएं 10 बार :

जैसा कि यह टास्क कहता है, आपको यह जंगल फ़ूड 10 बार खाना है। आप इसको यूटिलिटी मेन्यू से सेलेक्ट कर के खा सकते हैं या फिर आप इसको अपना बैकपैक खोल कर भी खा सकते हैं।

यह कदम पूरे कर के , यह मिशन पूरा हो जाएगा और इसका रिवॉर्ड आपके अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। इलीट पास वालो के लिए PUBG MOBILE वाले 100 RP पॉइंट्स दे रहे हैं टास्क पूरा होने पर। इस टास्क के दो पहलु हैं , क्योंकि या तो यह आपको पॉजिटिव या नेगेटिव इफ़ेक्ट देगा। आप या तो सेहत बढ़ा लेंगे या फिर यह आपकी सेहत कम कर देंगे।