PUBG MOBILE : टॉप 5 व्हीकल्स गेम में 

Image Credit: IGN India
Image Credit: IGN India

PUBG MOBILE एक बैटल रॉयल गेम है जिसमे ज़िंदा रहना लम्बे समय तक बहुत ज़रूरी होता है क्योंकि गेम का सेफ जोन थोड़े वक़्त में कम होता रहता है। इसी वजह से खिलाड़ियों के पास एक व्हीकल होना बहुत ज़रूरी है जिसकी मदद से वह अलग लोकेशंस पर जा पाएं और सेफ जोन के अंदर रह पाएं।

PUBG Mobile में बहुत से व्हीकल्स उपलब्ध होते हैं। बगी से लेकर आर्मर्ड UAZ तक, मैप के अंदर घूमने के बहुत से तरीके हैं। Erangel और Miramar सबसे बड़े मैप्स है PUBG Mobile के अंदर और इन मैप्स में बहुत सी जगहों पर आपको आसानी से व्हीकल मिल जाएंगे।

खिलाड़ी हमेशा यह सोचते हैं की कोनसा व्हीकल सबसे अच्छा और तेज़ है लम्बे सफर तय करने के लिए और इसी चीज़ को ध्यान में रखते हुए हम आपको टॉप 5 व्हीकल के बारे में बताएंगे PUBG Mobile के अंदर।

टॉप 5 व्हीकल्स PUBG Mobile के अंदर

#1 UAZ

Image Credit: Gamepedia
Image Credit: Gamepedia

यह व्हीकल सबसे ज़्यादा सुरक्षित और सबसे ज़्यादा चलाए जाने वाले व्हीकल है गेम में। यह चार तरह का होता है, ओपन टॉप , सॉफ्ट टॉप , हार्ड टॉप और ऑर्मर्ड UAZ (जो आपको केवल फॉर गन से मिलता है)। इसकी टॉप स्पीड 116 km/h की है और इसमें एक बार में 4 लोग बैठ सकते हैं। इस व्हीकल के इंजन की आवाज़ बहुत तेज़ आती है इसीलिए इसको चलाते समय दुश्मनो पर ध्यान रखें।

#2 मोटरसाइकिल

Image Credit: ArtStation
Image Credit: ArtStation

इस व्हीकल में केवल 2 लोग बैठ सकते हैं जिस वजह से यह डुओ के लिए बेस्ट है PUBG Mobile में। इसकी टॉप स्पीड 152 km/h की है लेकिन इसमें कोई कवर नहीं होता जिस वजह से आप आसानी नॉक आउट हो सकते हैं। यह व्हीकल एक जगह से दूसरी जगह तेज़ी से जाने में बहुत फायदेमंद है।

#3 बगी

Image Credit: ArtStation
Image Credit: ArtStation

यह व्हीकल आप इस्तेमाल कर सकते हैं मैप में जल्दी घूमने के लिए और आप इसको घास में भी चला सकते हैं आसानी से। इस व्हीकल का वज़न UAZ से थोड़ा कम है जिस वजह से इसके रोल होने के चांस बढ़ जाते हैं। बगी की टॉप स्पीड 100 km/h की है और इसमें एक साथ 2 खिलाड़ी बैठ सकते हैं।

#4 मोटरसाइकिल साइडकार के साथ

Image Credit: ArtStation
Image Credit: ArtStation

यह व्हीकल स्पीड और विज़न का बेहतरीन मिश्रण है। इसकी टॉप स्पीड 130 km/h की है जो एक मोटरसाइकिल के लिए अच्छी है। इस व्हीकल में भी कोई कवर नहीं है लेकिन साइडकार में बैठा खिलाड़ी दुश्मनो को शूट कर सकते हैं।

#5 DACIA 1300

Image Credit: Reddit
Image Credit: Reddit

यह सबसे ज़्यादा मिलने वाली व्हीकल्स में से एक है, जिसकी मदद से आप मैप में आराम से घूम सकते हैं। इस व्हीकल की टॉप स्पीड 131 km/h है, लेकिन इसका इंजन काफी कमज़ोर है। यह व्हीकल आराम से रोल हो सकता है मुड़ते वक़्त इसीलिए ड्राइवर को हमेशा ध्यान देना चाहिए इसको चलाते समय। कुल मिला कर यह एक अच्छा व्हीकल है।

Edited by raghav2mathur