PUBG Mobile केम्पस चैंपियनशिप 2020 अनाउंस हुआ : फॉर्मेट, प्राइज पूल और कार्यक्रम जल्द आएगा सामने 

PUBG Mobile Campus Championship 2020 announced
PUBG Mobile Campus Championship 2020 announced

PUBG Mobile वालो ने एक और ओपन टू आल टूर्नामेंट अनाउंस कर दिया है अपने फैंस और खिलाड़ियों के लिए। हालाँकि अभी चल रहा टूर्नामेंट PMCO Fall Split साउथ एशिया ख़तम नहीं हुआ है लेकिन फि भी अफीशियल्स ने नाम और लोगो जारी कर दिया है PUBG Mobile कैंपस Championship 2020 (PMCC 2020) का।

अफीशियल्स ने अभी कोई संक्षिप्त में जानकारी नहीं दी है इसीलिए हमे अभी इंतज़ार करना होगा फॉर्मेट, प्राइज पूल, कार्यक्रम और रजिस्ट्रेशन प्रोसेस जानने के लिए। यह दूसरा एडिशन होगा PUBG Mobile Campus Championship इंडिया 2018 के बाद।

PMCC का पहला एडिशन PUBG MOBILE इंडिया का सबसे पहला LAN टूर्नामेंट था। इस इवेंट में कुल 2,50,000 रेजिस्ट्रेशन्स आयी थी करीब 1000 कॉलेजेस और 30 शहरों में से। 12 दिन के क्वालिफिकेशन और एलिमिनेशन के बाद , केवल 20 टीम्स बची थी जो एक बहुत बड़े पूल प्राइज के लिए लड़ रही थी जो 50,00,000 INR का था।

LAN फाइनल्स बेंगलुरु में रखे गए थे। विजेता टीम, Terrifying Nightmares अपने साथ 15,00,000 INR का प्राइज ले कर गए थे। Eleen Raj , Team NSD से बने थे PUBG Mobile Campus Championship के MVP और वही Hardeep Singh टीम R4W Official से बने थे मेडिक।

Jatin Gupta टीम 6ix9ine से बने थे Lone Ranger एक मैच में सबसे ज़्यादा किल्स करने की वजह से।

PUBG Mobile Campus Championship बनेगा एक नए ऐरा की बुनियाद :

2018 एडिशन के बाद से PUBG MOBILE ने अपनी लोकप्रियता में बहुत बढ़ाव देखा है चाहे वह यूजर हो या प्लेयर बेस। इस esports प्लेटफार्म ने एक बेहतरीन ग्रोथ करि है इंडिया की गेमिंग कम्युनिटी की और बहुत से खिलाड़ियों ने इसको अपने कमाने का जरिया भी बनाया है। थोड़े समय में होते रहने वाले टूर्नामेंट्स की मदद से टेनसेंट गेमिंग वालो ने इंडिया में ESPORTS कम्युनिटी को बिलकुल बदल दिया है।

PUBG Mobile Campus Championship 2020 का मकसद है सभी कॉलेज के स्टूडेंट्स और टैलेंट्स को एक एक्सपोज़र देना जिससे उन्हें अपने सपनो के नज़दीक आने का एक मौका मिले। टैलेंट हंट प्रोग्राम्स और ओपन टू आल टूर्नामेंट्स ने बहुत मदद की है लोगों के सपनो को राह दिखने में।