PUBG Mobile के भारतीय फैंस ने Microsoft Azure से किये सवाल, हर कोई गेम की रिलीज डेट को लेकर कर रहा है सवाल

Image via hdqwalls
Image via hdqwalls

PUBG Mobile की भारत में एक बार फिर वापसी का हर कोई इंतजार हर रहा है। बैन की घोषणा के लगभग 2 महीने बाद PUBG Mobile के खास भारतीय वर्जन का ऐलान किया गया था। इसके बावजूद गेम अबतक नहीं आया है।

PUBG Mobile की वापसी मुख्य रूप से Microsoft Azure की वजह से सफल हुई है। PUBG Mobile के बैन का मुख्य कारण यूजर्स के डाटा की सुरक्षा की कमी था। अजुर की वजह से भारत में रिलीज वापसी होने वाली हैं। कई लोग उन्हें ट्विटर पर टैग करके रिटर्न के बारे पूछ रहे हैं वहीं कुछ लोग गेम के इंतजार में लगातार ट्वीट्स करते जा रहे हैं।


PUBG Mobile के भारतीय फैंस ने Microsoft Azure से किये सवाल, हर कोई गेम की रिलीज डेट को लेकर कर रहा है सवाल

कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं हो रही है और इस दौरान फैंस ने सोशल मीडिया, खासकर ट्विटर पर गेम की रिलीज डेट को लेकर ढेरों सवाल किये हैं।

Microsoft Azure असल में भारत में गेम की वापसी का मुख्य कारण है। फैंस इस कंपनी से भी गेम की वापसी को लेकर लगातार सवाल पूछ रहे हैं। इसपर अज़ुर भी लोगों को जवाब देकर समझा रहा है।

ये भी पढ़ें:- Microsoft Azure ने PUBG Mobile के भारतीय वर्जन की रिलीज डेट के सवाल का दिया जवाब

फैंस काफी समय से PUBG Mobile की भारत में वापसी की अन्य आधिकारिक खबरों का इंतजार कर रहे हैं। अबतक आधिकारिक रूप से कोई भी रिलीज डेट सामने नहीं आयी है। लोगों ने ट्विटर पर अपने इंतजार को लेकर प्रतिक्रियाएं दी।

PUBG Mobile ने टीजर भी जारी किया था। खैर, इस दौरान कोई भी रिलीज डेट सामने नहीं आयी थी।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile India ने गूगल प्ले स्टोर पर पब्लिशिंग का किया निवेदन, हरी झंडी दिखाई गयी – रिपोर्ट