PUBG Mobile का भारतीय वर्जन दिसंबर के पहले हफ्ते में हो सकता है रिलीज

(Image via wallpapercart.com)
(Image via wallpapercart.com)

PUBG Mobile को भारत में काफी ज्यादा पसंद किया जाता था। इस गेम ने काफी कम समय में भारत के अंदर नाम बना लिया था। साथ ही हर कोई इस गेम को पसंद करता था। इसके बावजूद सितंबर महीने की शुरुआत में 118 चीनी ऐप्स को बैन किया गया और इसमें PUBG Mobile का नाम भी शामिल था।


PUBG Mobile का भारतीय वर्जन दिसंबर के पहले हफ्ते में हो सकता है रिलीज

दो महीने बाद 12 नवंबर को PUBG Corporation ने घोषणा करके बताया कि भारत के लिए PUBG Mobile की खास वर्जन के साथ होगा। इसके बाद से ही हर कोई आधिकारिक रिलीज का इंतजार कर रहा है।

PUBG Mobile ने टीजर भी लॉन्च किया जहां से फैंस और ज्यादा हाइप हुए। इसके बावजूद रिलीज डेट के बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिली है।

youtube-cover

हालांकि, घोषणा को दो हफ्ते हो गए हैं और अबतक गेम रिलीज नहीं किया गया है। फैंस भी इससे खुश नहीं है और लगातार सवाल कर रहे हैं। ये रही कुछ फैंस की प्रतिक्रियाएं:

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile भारत में अपनी वापसी करने की तैयारी कर रहा है वहीं सरकार ने 8 अन्य गेम्स को किया बैन

सोर्स के अनुसार PUBG Mobile का भारतीय वर्जन दिसंबर के शुरुआती हफ्ते में रिलीज हो सकता है। हालांकि, अबतक PUBG Corporation ने आधिकारिक रूप से रिलीज डेट को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी है।

Details of PUBG India

कुछ दिनों पहले PUBG Corporation ने PUBG India नाम की कंपनी का रजिस्ट्रेशन किया था। साथ ही वो 21 नवंबर से रजिस्टर्ड है वहीं उन्होंने 5,00,000 रुपयों की कैपिटल दी है। इसके अलावा दो डायरेक्टर्स के रूप में कुमार कृष्णन अय्यर और शॉन (हयूनिल) सोहन का नाम सामने आया है।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile के भारतीय वर्जन का हो रहा है बेसब्री से इंतजार, ट्विटर पर आयी फैंस की प्रतिक्रियाएं

Edited by Ujjaval E-Sports