PUBG Mobile के भारतीय वर्जन की रिलीज डेट को लेकर अबतक कोई जानकारी सामने नहीं आयी 

PUBG Mobile
PUBG Mobile

PUBG Mobile के भारतीय वर्जन को लेकर हुई घोषणा को अब 2 हफ्ते से ज्यादा हो गए हैं। हालांकि, अबतक गेम अबतक रिलीज नहीं हुआ है। सितंबर के महीने में भारत में गेम को बैन कर दिया गया था। इसके साथ ही प्ले स्टोर और ऐप स्टोर पर भी PUBG Mobile को बैन कर दिया गया।

इसके साथ ही अक्टूबर के महीने के अंत में भारत में इसके सर्वर भी बंद कर दिए गए।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile का भारतीय बीटा वर्जन लॉन्च नहीं हुआ है, टेस्टिंग वर्जन सिर्फ प्रो प्लेयर्स के लिए होगा?


PUBG Mobile के भारतीय वर्जन की रिलीज डेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आयी

12 नवंबर को भारत में गेम की वापसी तय हुई थी। इसके साथ ही उन्होंने बताया था कि PUBG Mobile के भारतीय वर्जन में थोड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। साथ ही दो दिनों बाद टीजर भी सामने आया था और यहां कोई रिलीज डेट नहीं बताई गयी थी। इसके साथ ही टीजर में Dynamo, Kronten और Jonathan नजर आए थे।

इसके अलावा भारतीय वर्जन के लिए वेबसाइट और फेसबुक पेज भी खोला गया। कई मौकों पर वहां डाउनलोड लिंक आयी लेकिन वो काम नहीं कर रही थी क्योंकि वेबसाइट की टेस्टिंग हो रही थी।

youtube-cover

इसके बाद PUBG India ने भारत में प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के रूप में रजिस्ट्रेशन कराया। गूगल प्ले स्टोर ककी रिव्यु टीम के पास गेम को जल्द से जल्द पब्लिश करने का मैसेज भी गया था। इसके बाद से PUBG Corporation की ओर से कोई अपडेट नहीं है। हाल ही में आयी खबरों के अनुसार रिलीज डेट तय नहीं है।

लग रहा है कि सरकार ने अबतक गेम को भारत में वापसी करने की अनुमति नहीं दी है।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile के भारतीय वर्जन के टीजर ने पूरे किये 5 मिलियन व्यूज, फैंस कर रहे हैं रिलीज डेट का इंतजार