क्या PUBG Mobile की होगी जिओ के साथ पार्टनरशिप?

 PUBG Mobile
PUBG Mobile

PUBG Corporation ने हाल ही में घोषणा की थी कि अब PUBG Mobile भारत में टेनसेंट गेम्स से पार्टनरशिप तोड़ रहा है। उन्होंने बताया था कि वो भारत में खुद ही गेम को पब्लिश करेंगे। इस घोषणा के बाद PUBG Mobile फैंस काफी ज्यादा उत्साहित थे। कुछ समय पहले खबरें सामने आयी थी कि PUBG Corporation भारत में किस पार्टनर को ढूंढ रहा है।

ये खबर सोशल मीडिया और कुछ वीडियो द्वारा सामने आयी थी। साथ ही बताया जा रहा है कि भारत में गेम को वापस लाने के लिए कंपनी जिओ के साथ पार्टनरशिप करने के बारे में प्लान कर रहा है। इसके बावजूद इस चीज़ की कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile: Orange Rock Esports के महत्वपूर्ण खिलाडी Daljitsk ने टीम को छोड़ा


PUBG Mobile, की जिओ के पास पार्टनरशिप की कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है

कुछ अफवाहों के अनुसार PUBG Mobile इस समय जिओ के साथ बातचीत कर रहा है, ताकि भारत में इसे अनबैन किया जाए। खैर, ये अफवाह पूरी तरह गलत है।

दरअसल, PUBG Lite को भारत में लाया गया था और इस दौरान जिओ ने गेम के साथ पार्टनरशिप की थी और इस वजह से गेम में कुछ बड़े इनाम देखने को मिले थे। इसके बावजूद जरुरी नहीं है कि जिओ और मुकेश अम्बानी गेम के साथ पार्टनरशिप करने में रूचि रख रहे हैं। अगर ऐसा कुछ होता है तो PUBG Corporation जल्द ही इस बारे में घोषणा कर देगा।

इसके बावजूद PUBG Corporation ने बताया था कि वो ही भारत में गेम को मैनेज करने वाले हैं। ऐसे में शायद वो बिना किसी पार्टनर के साथ ही खुद गेम को भारत में पब्लिश करने का निर्णय ले।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile सीजन 15 के रॉयल पास में आने वाले शानदार इनामों की जानकारी