देशों की लिस्ट जहां PUBG Mobile को 2021 में नहीं खेला जा सकता है

PUBG Mobile is one of the most popular battle royale games in the world (Image via PUBG Mobile)
(Image via PUBG Mobile)

PUBG Mobile काफी प्रसिद्ध बैटल रॉयल गेम है। पूरी दुनिया में इसे खेला और पसंद किया जाता है। PUBG Mobile का सफर उतना आसान नहीं रहा है। कुछ जगहों पर इस गेम को अलग-अलग कारणों की वजह से बैन किया गया था। ,पाकिस्तान और नेपाल जैसे देशों में गेम को बैन किया गया था लेकिन उनकी वापसी हुई। इस दौरान दो ऐसे देश है जहां गेम अभी भी नहीं खेला जा सकता है।


देशों की लिस्ट जहां PUBG Mobile को 2021 में नहीं खेला जा सकता है

#1 भारत

(Image via newswire)
(Image via newswire)

2 सितंबर को भारतीय फैंस के लिए बड़ा शॉक सामने आया था। दरअसल, PUBG Mobile को भारत में बैन कर दिया गया था। इसका बड़ा कारण यूजर्स के डाटा की सुरक्षा को बताया जा रहा था। खैर, अबतक इस गेम पर से भारत में बैन हटा नहीं है। खैर, अब इसकी जल्द ही वापसी के चांस भी कम है।

ये भी पढ़ें;- PUBG Mobile की तरह 500 MB के अंदर 5 सबसे अच्छे गेम्स


#2 अफगानिस्तान

(Image via hdqwalls.com)
(Image via hdqwalls.com)

अफगानिस्तान में PUBG Mobile फैंस के लिए कुछ समय पहले एक बुरी खबर सामने आई थी। दरअसल Afghanistan Telecommunications Regulatory Authority (ATRA) ने दिसंबर में घोषणा करके बताया कि उनके देश में PUBG Mobile पर बैन लगा दिया गया है।

ATRA के हेड ओमर मंसूर अंसारी ने बताया था कि उनकी टीम ने इसपर काफी चर्चा की। इसके बाद उन्होंने सुरक्षा और समाज पर प्रभाव को देखते हुए इस गेम को बैन करने का निर्णय लिया है।अंसारी ने बताया कि वो इसके उपाय को ढूंढने का प्रयास करेंगे। इसके लिए ARTA के अधिकारीयों को अभी बच्चों पर गेम के बुरे प्रभाव के बारे में सोचना होगा और इसे सही बदलावों के साथ वापस लाना होगा।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile vs Free Fire: 4GB से 6GB RAM वाले फोन्स के लिए किस गेम के ग्राफिक्स ज्यादा बेहतर है?

Edited by Ujjaval E-Sports