PUBG Mobile के सीजन 15 का अपडेट कितनी MB का होगा?

(Image credits: The Funny Hunny YouTube)
(Image credits: The Funny Hunny YouTube)

PUBG Mobile काफी प्रसिद्ध बैटल रॉयल गेम है और भारत में ये काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। इस समय गेम भले ही भारत में बैन किया जा रहा हो लेकिन जल्द ही भारतीय वर्जन सामने आने वाला है। खैर, PUBG Mobile का अंतिम सीजन काफी ज्यादा शानदार साबित हुआ था। अब कुछ ही दिनों बाद सीजन 15 की शुरुआत होगी।

हाल ही में PUBG Mobile का 1.0 अपडेट अपडेट आया था और अब इन-गेम अपडेट आएगा। हर सीजन में कई सारी नई चीज़ें आती है और रॉयल पास लेने वाले इनाम भी काफी बढ़िया रहते हैं। इस बार भी अच्छे इनामों की उम्मीद है। PUBG Mobile के सीजन 15 का अपडेट 14 सितंबर 2020 को आने वाला है।

इसके बावजूद अभीतक गेम के साइज के बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आयी है। इसके बावजूद कुछ खबरें सामने आयी है और पिछले कुछ अपडेट्स को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि अपडेट का साइज कितना होने वाला है।


PUBG Mobile के सीजन 15 का अपडेट कितनी MB का होगा?

Image Credits: Stan Go YouTube
Image Credits: Stan Go YouTube

खबरों के अनुसार सीजन 15 का अपडेट 5 से 10 MB का होना चाहिए। 14 सितंबर को डेवलपर्स इस गेम के रॉयल पास को खोलने के लिए अपडेट जारी कर सकते हैं। साथ ही इस सीजन के अपडेट के पहले सर्वर डाउन नहीं होंगे, ये एक अच्छी चीज़ रहेंगी।

ये अपडेट सुबह 7 बजे के करीब रोलआउट होना शुरू होगा और कुछ ही घंटों में सारे लोगों के फोन में आ जाएगा। PUBG Mobile ने भी समय को लेकर आधिकारिक रूप से घोषणा की है और जल्द ही साइज की जानकारी भी सामने आ सकती हैं।

हमेशा की तरह PUBG Mobile का सीजन 15 लगभग 2 महीनों का होने वाला है और सीजन 15 संभावित रूप से 13 नवंबर 2020 को खत्म हो सकता है।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile सीजन 15 के रॉयल पास में आने वाले शानदार इनामों की जानकारी