PUBG Mobile के पूरी दुनिया में मौजूद सारे वर्जन की लिस्ट

Image Credits: Best PlayStation | YouTube
Image Credits: Best PlayStation | YouTube

PUBG Mobile काफी बड़ा गेम है और ये पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। हाल ही में भारत में इस गेम को बैन कर दिया गया था इसके बाद हर कोई खबर से निराश था। PUBG Mobileऔर PUBG Mobile Lite भारत में सबसे ज्यादा खेले जाने वाले गेम्स थे। खैर, बताया जा रहा है कि भारत में PUBG Mobile का एक नया वर्जन कुछ महीनों बाद आएगा और इसमें टेनसेंट गेम्स की कोई पार्टनरशिप नहीं होगी।

PUBG Mobile के पूरी दुनिया में मौजूद सारे वर्जन की लिस्ट

कुछ ऐसे देश है जहां PUBG Mobile को बैन कर दिया गया था और इस वजह से कुछ देशों के अलग वर्जन है। इसके साथ ही गेम के कोरियन डेवलपर्स ने अपने देश के लिए अलग वर्जन बनाया है। खैर, आइये इस प्रसिद्ध गेम के सारे वर्जन पर नजर डालते हैं।

1. PUBG Mobile ग्लोबल (मुख्य वर्जन

Image Credits: BlueStacks
Image Credits: BlueStacks

PUBG Mobile वर्जन पूरी दुनिया में खेला जाता है और कुछ ही देश में ये नहीं चलता है। सारे बड़े और अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट इस गेम में खेले जाते हैं

2. PUBG Mobile Korea/Japan

Image Credits: APKPure.com
Image Credits: APKPure.com

ग्लोबल वर्जन के साथ हर कोई परिचित होगा लेकिन इस गेम का अलग वर्जन कोरिया और जापान में मौजूद है। इस गेम में ज्यादा अच्छे इनाम मिलते हैं और गन की स्किन्स और पोशाकें काफी सस्ती है। इसके अलावा इसमें अपडेट काफी जल्द आते हैं।

3. Game For Peace

Image Credits: Firtspost
Image Credits: Firtspost

Game For Peace को PUBG Mobile का चीनी वर्जन कहा जा सकता है। इसके टेनसेंट गेम्स ने चीन के लोगों के लिए खास तौर पर बताया था। इसमें और मुख्य वर्जन में काफी कम बदलाव है।

4. PUBG Mobile Vietnam

Image Credits: pubg-mobile-vn.en.uptodown.com
Image Credits: pubg-mobile-vn.en.uptodown.com

PUBG Mobile Vietnam या VN को खास तौर पर वियतनाम के लिए बनाया था। ये गेम किसी अन्य देश में नहीं चलता और इसका सर्वर पूरी तरह अलग है।

5. PUBG Mobile Taiwan

Image Credits: pubg-mobile-taiwan.agrariasundertaker.online
Image Credits: pubg-mobile-taiwan.agrariasundertaker.online

PUBG Mobile Taiwan (TW) को सिर्फ ताइवान के लोगों के लिए बनाया गया है। अच्छी बात ये है कि ग्लोबल वर्जन और TW वर्जन में ज्यादा अंतर नहीं है।

Edited by Ujjaval E-Sports