PUBG Mobile में फ्लेयर गन कहाँ ढूंढें?

PUBG Mobile
PUBG Mobile

PUBG Mobile में कई अलग-अलग प्रकार के हथियार मौजूद है। इस दौरान फ्लेयर गन को ढूंढना सबसे ज्यादा मुश्किल है। किसी भी आइटम की कोई फिक्स जगह नहीं है और इस वजह से फ्लेयर गन की भी जगह तय नहीं है।

फ्लेयर गन क्या है?

PUBG Mobile में फ्लेयर गन मिलना काफी ज्यादा मुश्किल है लेकिन जब ये मिल जाए तो खिलाड़ी को बड़ा फायदा हो सकता है। इस गन को आसमान में चलाने पर एयरड्रॉप या BRDM मिलती है।

PUBG Mobile में फ्लेयर गन कहाँ ढूंढें?

Entercaption

PUBG Mobile के हर एक मैप में चीज़ें अपने आप स्पॉन होती है और इस वजह से फ्लेयर गन की कोई फिक्स जगह नहीं है। PUBG Mobile के हर एक मैप में फ्लेयर गन मौजूद है। यहां आप जान सकते हैं कि हर एक मैप में फ्लेयर गन मिलने के सबसे ज्यादा चांस कहाँ है।

#1 इरेंगल

जोर्जोपूल, मिलिट्री बेस, मिल्टा पावर और नोवो में फ्लेयर गन मिलने के सबसे ज्यादा चांस रहते हैं। इरेंगल में फ्लेयर गन बड़ी आसानी से मिल सकती है और ज्यादातर खिलाड़ी इसी मैप को खेलते हैं।

#2 सेनहोक

सेनहोक PUBG Mobile का सबसे छोटा मैप है। इस मैप में कुछ जगहों पर फ्लेयर गन मिल जाती जिसमें बूटकैम्प, पैराडाइस रिसॉर्ट और डॉक्स आदि जगहें शामिल है।

#3 मीरामार

PUBG Mobile में मीरामार एक रेतीला मैप है। मीरामार में कुछ ऐसी जगहें है जहां फ्लेयर गन मिलने के सबसे ज्यादा चांस रहते हैं जिसमें हँसीएन्डा डेल पेट्रोन, प्रिजन, जिम और पिकाडो कैसिनो आदि शामिल है।

#4 विकेंडी

बर्फ पर आधारित मैप में कुछ ऐसी जगह है जहां आप फ्लेयर गन पा सकते हैं जैसे गोरोका, कैसल और कॉस्मोड्रोम आदि।

खिलाड़ियों को फ्लेयर गन पाने के लिए सबसे पहले उतरना होगा और अलग-अलग जगहों पर गन ढूंढनी होगी।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile की लाइव स्ट्रीम कैसे करें?