क्या BGMI Lite असल में PUBG Mobile Lite की तरह ही होगा?

BGMI Lite गेम की मांग काफी ज्यादा बढ़ रही है
BGMI Lite गेम की मांग काफी ज्यादा बढ़ रही है

PUBG Mobile Lite काफी समय पहले भारत से बैन हो गया था। PUBG Mobile के बैन होने के बाद प्रशंसकों को काफी इंतजार करना पड़ा और फिर BGMI रिलीज हुआ। दोनों ही वर्जन के बीच काफी फर्क था लेकिन कुछ समानताएं भी थी। BGMI के रिलीज होने के बाद उम्मीद थी कि Battlegrounds Mobile India Lite भी आएगा।

BGMI Lite असल में सस्ते फोन्स के लिए एक बेहतर विकल्प रह सकता है क्योंकि काफी कम बड़े गेम्स छोटे फोन्स में चलते हैं। PUBG Mobile Lite को कई सारे लोग खेलना पसंद करते थे और इसी वजह से हर कोई BGMI Lite का इंतजार कर रहा है। कई लोगों के मन में सवाल है कि क्या BGMI Lite और PUBG Mobile Lite एक जैसे होंगे या अलग।


क्या BGMI Lite असल में PUBG Mobile Lite की तरह ही होगा?

youtube-cover

PUBG Mobile Lite को रिलीज करने का बड़ा कारण यह था कि कई सारे लोग मुख्य वर्जन का आनंद नहीं ले पाते थे क्योंकि उनके पास अच्छे प्रोसेसर वाला फोन नहीं था। Lite वर्जन के आने बाद कई लोग खुश थे और इस गेम के ढेरों डाउनलोड्स थे। इसी वजह से BGMI Lite को लाना एक अच्छा विकल्प रहेगा।

अगर यह वर्जन आता है तो कई लोग काफी ज्यादा खुश होंगे। BGMI Lite और PUBG Mobile Lite का साइज एक जैसा रह सकता है। साथ ही दोनों में ग्राफिक्स एक जैसे रह सकते हैं। PUBG Mobile Global और BGMI के ग्राफिक्स में ज्यादा फर्क नहीं है। इसी वजह से कहा जा सकता है Lite वर्जन्स में ग्राफिक्स एक जैसे रहेंगे।

विनर पास  (Image via Hide Gamer/YouTube)
विनर पास (Image via Hide Gamer/YouTube)

Lite वर्जन में मुख्य गेम से कुछ फर्क थे। जैसे छोटे वर्जन में Royal Pass की जगह विनर पास था और यह भी BGMI Lite में देखने को मिल सकता है। इसके अलावा कॉस्ट्यूम्स और गन स्किन्स एक-जैसे रह सकती है। साथ ही गन के डैमेज भी अपडेट होकर मुख्य वर्जन की तरह हो सकते हैं।

Edited by Ujjaval E-Sports