India at Paralympics - अवनी लेखरा का शानदार प्रदर्शन, स्वर्ण के बाद कांस्य जीतकर भारत को 12वां पदक दिलाया 

Tokyo Paralympics में अवनी लेखरा ने दो पदक जीते, शूटिंग में स्वर्ण के बाद कांस्य पर भी कब्ज़ा
Tokyo Paralympics में अवनी लेखरा ने दो पदक जीते, शूटिंग में स्वर्ण के बाद कांस्य पर भी कब्ज़ा

Tokyo Paralympics में भारत की अवनी लेखरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 50मी राइफल 3 पोजीशन में कांस्य पदक जीता। टोक्यो पैरालंपिक्स में यह अवनी का दूसरा पदक है। इससे पहले उन्होंने 10मी एयर राइफल में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था। अवनी ने 445.9 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया और कांस्य पर कब्ज़ा किया।

चीन की झैंग कुइपिंग ने 457.9 अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया और स्वर्ण पदक जीता। जर्मनी की नताशा हिलट्रोप ने 457.1 अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया और रजत पदक जीता।

अवनी ने क्वालिफिकेशन राउंड में 1176 अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया था। फाइनल में अवनी ने 50.8, 50.3, 48.4, 51.5, 51.4, 51.0, 50.5, 50.8, 10.3, 10.2, 10.5 और 10.2 का स्कोर किया।

Tokyo Paralympics पदक तालिका

Quick Links

Edited by Prashant