India at Paralympics - प्रमोद भगत ने बैडमिंटन SL3 सिंगल्स में स्वर्ण पदक जीता, मनोज सरकार को कांस्य 

Tokyo Paralympics - बैडमिंटन SL3 सिंगल्स में मनोज सरकार ने कांस्य और प्रमोद भगत ने स्वर्ण पदक जीता
Tokyo Paralympics - बैडमिंटन SL3 सिंगल्स में मनोज सरकार ने कांस्य और प्रमोद भगत ने स्वर्ण पदक जीता

Tokyo Paralympics बैडमिंटन में भारत के प्रमोद भगत ने SL3 सिंगल्स का फाइनल जीतकर स्वर्ण पदक पर कब्ज़ा कर लिया है। प्रमोद भगत ने फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन के डेनियल बेथेल को 21-14, 21-17 से हराया और पैरालंपिक्स में भारत को बैडमिंटन का पहला पदक दिलवाया। SL3 सिंगल्स में ही भारत के मनोज सरकार ने जापान के दाइसुके फुजिहारा को 22-20, 21-13 से हराया और कांस्य पदक पर कब्ज़ा किया।

Tokyo Paralympics में भारत के 17 पदक हो गए हैं, जिसमें 4 स्वर्ण 7 रजत और 6 कांस्य हैं। भारत ने एथलेटिक्स में 1 स्वर्ण 5 रजत और 2 कांस्य के साथ 8 पदक जीते। इसके अलावा भारत के शूटिंग में 5 (2 स्वर्ण 1 रजत 2 कांस्य), बैडमिंटन में 2 (एक स्वर्ण और एक कांस्य) एवं टेबल टेनिस (एक रजत) और तीरंदाजी (एक कांस्य) में 1-1 पदक हैं।

Tokyo Paralympics पदक तालिका

Quick Links

Edited by Prashant