एमसी मैरी कोम ने टोक्यो ओलम्पिक के लिए क्वालिफाई किया

विश्व की नम्बर एक मुक्केबाज और छह बार की चैम्पियन एमसी मैरी कोम ने टोक्यो ओलम्पिक के लिए क्वालिफाई कर लिया है। उन्होंने 51 किलोग्राम भार वर्ग में क्वालिफाई किया। उनके अलावा 52 किग्रा भारवर्ग में दुनिया के नम्बर वन मुक्केबाज अमित पंघल ने भी टोक्यो ओलम्पिक का टिकट कटा लिया। एशिया/ओसनिया में जारी ओलम्पिक क्वालीफायर सेमीफाइनल में पहुंचकर दोनों ने खुद को साबित कर दिया।

फिलीपींस की मुक्केबाज आयरिश को मैरी कोम ने 5-0 के अंतर से हरा दिया। यह क्वार्टरफाइनल मुकाबला था। सेमीफाइनल में उनका सामना चीन की खिलाड़ी युआन चांग से होगा। देखना दिलचस्प रहेगा कि लन्दन ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने वाली मैरी कोम का प्रदर्शन कैसा रहेगा। अमित पंघल ने भी फिलीपींस के कार्लो को हराकर ओलम्पिक टिकट कटाया।

अमित पंघल ने विपक्षी खिलाड़ी पर शुरू से ही दबाव बनाते हुए बढ़त हासिल की और बाद में पीछे मुड़कर नहीं देखा। अपने ताबड़तोड़ पंच के बल पर उन्होंने ओलम्पिक टिकट हासिल कर लिया। वे ओलम्पिक में पहली बार हिस्सा लेंगे। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 4-1 से शिकस्त देते हुए अपनी उपयोगिता साबित की।

कोरोना वायरस के कारण इस साल ओलम्पिक खेल स्थगित हो गए और अब जापान में ये अगले साल होंगे।

Edited by Naveen Sharma