शूटिंग विश्वकप: दस मीटर राइफल मिक्स्ड में दिव्यांश सिंह ने जीता स्वर्ण पदक

दिव्यांश सिंह
दिव्यांश सिंह

शूटिंग विश्वकप में भारत को एक और स्वर्ण पदक मिला है। इस बार दिव्यांश सिंह ने दस मीटर राइफल मिक्स्ड प्रतिस्पर्धा में भारत के लिए सोना जीता। इस स्पर्धा का रजत पदक भारतीय निशानेबाज अपूर्वी चंदेला और चीन की उनकी जोड़ीदार के खाते में गया। भारत के तीन स्वर्ण पदक हैं और तालिका में भी पहले स्थान पर है।

चीन ने दो स्वर्ण पदक जीते हैं और तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया। दिव्यांश ने क्रोएशिया के जोड़ीदार के साथ मिलकर अपना पदक पक्का किया। यह भारतीय निशानेबाज फ़िलहाल सत्रह वर्ष का है और अपने अचूक निशाने का प्रदर्शन काफी बेहतरीन तरीके से कर रहा है। दस मीटर एयर राइफल पुरुष वर्ग में भी उन्होंने सोना जीता था।

इससे पहले भारत के लिए दस मीटर एयर पिस्टल इवेंट में मनु भाकर ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया था। उनके अलावा एलवेनिल ने भी दस मीटर राइफल स्पर्धा में सोना जीता था। देखा जाए तो भारतीय टीम इस विश्वकप में शानदार खेल दिखा रही है और विपक्षी निशानेबाजों से ज्यादा सटीक निशाना लगा रही है। दस मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीतने के मामले में मनु भाकर दूसरे स्थान पर हैं, उनसे पहले ऐसा कारनामा हिना सिधू ने किया था। ओलम्पिक में भी उनसे उम्मीदें फैन्स को रहेगी।

Edited by Naveen Sharma