South Asian Games 2019: पांचवे दिन भारत के पदकों की संख्या हुई 100 के पार, नंबर एक की पोजिशन को किया मजबूत

एथलेटिक्स समेत कई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन
एथलेटिक्स समेत कई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन

नेपाल में चल रहे 13वें साउथ एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने पांचवे दिन भी जबरदस्त प्रदर्शन किया। भारत ने पांचवे दिन अलग-अलग स्पर्धाओं में कई गोल्ड मेडल जीते। इसके साथ ही 62 गोल्ड समेत कुल 124 पदकों के साथ भारत ने पदक तालिका में अपनी नंबर एक की अपनी पोजिशन को और मजबूत कर लिया है। भारतीय खिलाड़ियो ने पांचवे दिन वुशु, ताइक्वांडो, स्विमिंग और एथलेटिक्स में कई पदक अपने नाम किए।

आइए जानते हैं पांचवे दिन भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन कैसा रहा:

वुशु

#. पुरुषों के 56 किलोग्राम वर्ग में उचित सिंह, 60 किलोग्राम भारवर्ग में विक्रांत बालियान, 65 किलोग्राम वर्ग में रवि पांचाल, 70 किलोग्राम वर्ग में सूरज यादव और 52 किलोग्राम वर्ग में सुनील सिंह ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

#. पुरुष कैटेगरी में ही 80 किलोग्राम भारवर्ग में नवीन ने सिल्वर मेडल, 75 किलोग्राम कैटेगरी में प्रभात कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।

#. महिला इवेंट की बात करें तो 60 किलोग्राम वर्ग में रोशिबिना देवी, 65 किलोग्राम वर्ग में सुशीला, 70 किलोग्राम वर्ग में दीपिका और 75 किलोग्राम वर्ग में पूनम ने स्वर्ण पदक जीता।

#. महिलाओं के सैनसो 52 किलोग्राम वर्ग में सन्थोई देवी ने गोल्ड मेडल जीता। इसी कैटेगरी में 56 किलोग्राम भारवर्ग में विद्यापति चानू ने कांस्य पदक जीता।

#. पुरुषों के गुन्शु ऑल राउंड कैटेगरी में सूरज सिंह ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

एथलेटिक्स

#. मेंस ट्रिपल जंप में कार्तिक उनीक्री गोल्ड मेडल, जबकि इसी स्पर्धा में मोहम्मद सलाहु ने सिल्वर मेडल जीता।

#.वुमेंस ट्रिपल जंप में भैरवी रॉय ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

#. वुमेंस 400 मीटर रेस में भारत की प्रिया हब्बाथन ने सिल्वर मेडल जीता।

#. मेंस 400 डैश में जीवन करिकोप ने कांस्य पदक जीता।

#. वुमेंस 100 मीटर हर्डल्स में अपर्णा रॉय ने रजत पदक अपने नाम किया।

#. मेंस 110 मीटर हर्डल्स में सुरेंदर जायक ने रजत पदक जीता।

शूटिंग

#. पुरुषों के 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में भारत के यश वर्दन, किरण जाधव और पंकज कुमार की जोड़ी ने गोल्ड मेडल जीता। वहीं इसी इवेंट के व्यक्तिगत स्पर्धा में पंकज कुमार ने गोल्ड और किरण जाधव ने रजत पदक अपने नाम किया।

स्विमिंग

#. स्विमिंग में भारत ने महिला और पुरुष इवेंट को मिलाकर कुल 11 पदक जीते। इनमें से 4 गोल्ड, 6 सिल्वर और 1 रजत पदक है।

ताइक्वांडो

#. पुरुषों के 58 किलोग्राम भारवर्ग में नीरज चौधरी और 87 किलोग्राम भारवर्ग में अक्षय हूडा ने रजत पदक अपने नाम किया।

#. 80 किलोग्राम भारवर्ग में लक्ष्य ने कांस्य पदक जीता।

#. महिलाओं के 49 किलोग्राम कैटेगरी में पूर्वा दत्तात्रेय और 67 किलोग्राम भारवर्ग में रुचिका भावे ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

#. महिलाओंं की 73 किलोग्राम कैटेगरी में भारत की मारग्रेटी मारिया ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

वेटलिफ्टिंग

#. महिलाओं के 45 किलोग्राम से नीचे की कैटेगरी में भारत की दलाबेहरा झिल्ली ने स्वर्ण पदक जीता। जबकि महिला वर्ग में ही 49 किलोग्राम से नीचे की कैटेगरी में स्नेहा सोरेन ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

#. पुरुषों के 61 किलोग्राम कैटेगरी में सिद्धांत गोगोई ने कुल 264 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता।

#. महिलाओं के 55 किलोग्राम इवेंट में सोरोखाईबाम बिंद्यारानी देवी ने गोल्ड मेडल जीता।

साइक्लिंग

#. प्रणिता प्रफुल ने वुमेंस क्रॉस कंट्री ओलंपिक्स कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीता।

साउथ एशियन गेम्स 2019 की सभी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता