वीडियो: राफेल नडाल और जॉन मैकेनरो के बीच प्रदर्शनी मैच, नडाल ने खोई हुई बच्ची को माँ से मिलवाने में मदद की

स्पेन में विश्व नंबर 4 राफेल नडाल के टेनिस एकेडमी में पुर्व विश्व नंबर 1 खिलाड़ियों नडाल, कार्लोस मोया और जॉन मैकेनरो ने एक प्रदर्शनी मैच में हिस्सा लिया। नडाल के साथी युवा स्पैनिश खिलाड़ी साइमन सोल्बस थे और इन दोनों ने मैकेनरो और मोया की दिग्गज टीम को 3-6, 6-3, 10-8 से हराया। हालांकि इस मैच को टेनिस से जादा किसी और कारण से याद रखा जाएगा। नडाल जॉन मैकेनरो को सर्व करते-करते बीच में ही रुक गए। नडाल ने दर्शकों के बीच से एक आवाज़ सुनी, एक 30 वर्षीय माँ अपने खोई हुई बच्ची को आवाज़ लगा रही थी। ये माँ अपने 4-5 साल की बच्ची से बिछड़ गई थी और उसका नाम लेकर दर्शकों में उसे ढूंढ रही थी। यहाँ पर नडाल ने एक अनोखी मिसाल पेश की। नडाल ने मैच को बीच में ही रोक दिया और खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शक भी उस बच्ची को ढूँढने में लग गए। कोर्ट से उस बच्ची को ढूंढते हुए नडाल ने ख़ुशी जताई जब वो बच्ची आखिरकार मिल गई। वो भी अपनी माँ से बिछड़कर काफी दुखी दिख रही थी। जब वो अपनी माँ से मिली तो उनसे जाकर लिपट गई। जहाँ वो बच्ची खड़ी थी, वहां दर्शकों ने उसे काफी अपनापन महसूस करवाया। बच्ची के माँ से मिलने पर दर्शकों ने तालियाँ बजाकर जोरदार अभिवादन दिया। जब वो माँ अपनी बच्ची से मिली तो नडाल को देखते हुए वो अपने आंसू नहीं रोक पाई। इसके जवाब में नडाल ने भी उनका हंसकर अभिवादन किया। इसके बाद मैच शुरू हुआ लेकिन अपने इस शानदार व्यवहार के लिए नडाल ने दर्शकों का दिल एक बार फिर जीत लिया। इस घटना से जॉन मैकेनरो भी काफी भावुक हो गए थे। आप भी देखिये ये वीडियो:

youtube-cover

नडाल ने इसके अलावा ट्विटर पर इस मैच के लिए जॉन मैकेनरो और कार्लोस मोया को धन्यवाद भी दिया।