सानिया मिर्जा को मिली साल की पहली सफलता, चीन की जोड़ीदार के साथ मिल जीता Ostrava Open 

2021 के अपने पहले WTA खिताब के साथ सानिया मिर्जा।
2021 के अपने पहले WTA खिताब के साथ सानिया मिर्जा।

भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने साल 2021 का अपना पहला खिताब आखिरकार जीत लिया है। सानिया ने चीन की अपनी जोड़ीदार शुआई झांग के साथ मिलकर चेक गणराज्य में खेले जा रहे Ostrava Open के महिला डबल्स का खिताब अपने नाम किया। सानिया और झांग की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने फाइनल में अमेरिका की केटलिन क्रिस्चियन और न्यूजीलैंड की ईरिन रूटलाईफ की जोड़ी को सीधे सेटों में हराकर रूटलाइफ को सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से हराया।

34 वर्षीय भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा का ये इस साल का पहला डबल्स खिताब है जबकि उनके करियर का 43वां WTA खिताब है।अक्तूबर 2018 में अपने बेटे के जन्म के बाद सानिया ने टेनिस से ब्रेक लिया था और अब वो कोर्ट पर वापसी कर चुकी हैं। सानिया ने पिछले ही महीने क्लीवलैंड ओपन के महिला डबल्स के फाइनल में जगह बनाई थी जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। सानिया ने पिछला टाइटल जनवरी 2020 में ऑस्ट्रेलिया में हुए होबार्ट इंटरनेशनल टूर्नामेंट में जीता था जहां यूक्रेन की नादिया किचेनोक के साथ मिलकर उन्होनें महिला डबल्स खिताब जीता था। वहीं पिछला मेजर टाइटल जनवरी 2017 में ब्रिसबेन ओपन के रूप में जीता था। सानिया की वर्तमान डबल्स विश्व रैंकिंग 62 है जबकि 2015 में वह विश्व की नंबर 1 डबल्स खिलाड़ी थी। ऐसे में ये खिताब जीतकर उनकी रैंकिंग में सुधार आएगा।

सबसे सफल महिला खिलाड़ी

सानिया भारत के इतिहास की सबसे सफल महिला खिलाड़ी रही हैं। साल 2003 में सानिया ने जूनियर विम्बल्डन गर्ल्स डबल्स टाइटल जीतकर इतिहास रचा था और तब से लगातार टेनिस की दुनिया में भारतीय महिलाओं का प्रतिनिधित्व करने वाली खिलाड़ी हैं। साल 2004 में सानिया ने हैदराबाद ओपन जीतकर अपने करियर का पहला WTA खिताब जीता और 2005 में WTA की ओर से साल की सबसे बेहतरीन न्यूकमर खिलाड़ी का अवॉर्ड जीता।

सानिया भारतीय टेनिस इतिहास की सबसे सबसे सफल खिलाड़ियों में शामिल हैं।
सानिया भारतीय टेनिस इतिहास की सबसे सबसे सफल खिलाड़ियों में शामिल हैं।

सानिया एक समय दुनिया की 27वें नंबर की सिंगल्स टेनिस खिलाड़ी थीं और इस मुकाम तक पहुंचने वाली इकलौती भारतीय महिला हैं। सानिया करियर में कुल 3 महिला डबल्स ग्रैंड स्लैम और 3 मिक्स्ड डबल्स ग्रैंड स्लैम जीत चुकी हैं। महिला डबल्स में सानिया केवल फ्रैंच ओपन नहीं जीत पाई हैं जबकि मिक्स्ड डबल्स में विम्बल्डन का खिताब उनके हाथ में नहीं लगा है। सानिया पिछले 18 सालों से टेनिस खेल रही हैं और आज भी बतौर टूर प्लेयर न केवल एक्टिव हैं बल्कि Ostrava Open जीतकर यह भी साबित कर चुकी हैं कि उनमें अभी काफी टेनिस बाकी है।