अर्जन सिंह भुल्लर UFC में जाने वाले पहले भारतीय बने

भारतीय मूल के कनाडा के MMA हैवीवेट अर्जन सिंह भुल्लर को UFC ने साइन कर लिया। इस खबर से इंडियन MMA फैंस को काफी खुशी मिली है, क्योंकि इससे पहले सिर्फ भारतीय रैसलर्स ही WWE और TNA का हिस्सा बने हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट से दी जहां उन्होंने लिखा "ओलंपिक गेम्स से लेकर UFC तक का सफर। जब आप जंग में जाते हैं और किसी जॉब की तलाश हो तो, वो किसी सही को ही चुनते हैं। मैं 1.7 बिलियन साउथ एशियन का प्रतिनिधित्व करूंगा। मैं इसके लिए काफी खुश हूँ और यह भी जनता हूँ कि इसमें कितनी मेहनत लगेगी और मैं इसके लिए पूरे तरह से तैयार हूँ। MMA इंडिया शो ने अर्जन सिंह भुल्लर से बात की, जहां उन्होंने बताया कि वो UFC में जाने के लिए उत्साहित हूँ। इस खबर के बाद अर्जन सिंह भुल्लर को हर जगह से शुभकामनाएँ मिल रही हैं। अर्जन सिंह भुल्लर ने एका सैन जोस में UFC एलिट स्टार जैसे डेनियल कोर्मियर और केन वेलस्क़्विज के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं। यहाँ तक कि उन्होंने डेनियल कोर्मियर के साथ जिम सेशन भी कर चुके हैं। आपको बता दें कि अर्जन सिंह UFC का हिस्सा बनेंगे, जोकि दुनिया की सबसे बड़ी MMA कंपनी है और इसमें WWE सुपरस्टार जैसे ब्रॉक लैसनर और सीएम पंक भी लड़ चुके हैं। अर्जन सिंह भुल्लर का भविष्य अच्छा नज़र आ रहा है और उन्हें आगे के लिए बहुत बहुत शुभकामनाएँ।