ब्रॉक लैसनर ने MMA से रिटायरमेंट ली

MMA Fighting की रिपोर्ट के मुताबिक WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर ने UFC को जानकारी दे दी है कि वो MMA से रिटायर हो रहे हैं। ब्रॉक लैसनर ने इस बारे में कोई घोषणा नहीं की है, लेकिन UFC के प्रवक्ता ने उनकी रिटायरमेंट की बात को सही माना है। यूएस एंटी डोपिंग एजेंसी(USADA) के प्रवक्ता रायन मैडन ने कहा कि ब्रॉक लैसनर को USADA के ड्रग टेस्टिंग पूल से हटा दिया गया है और वो UFC रोस्टर का हिस्सा भी नहीं हैं। पिछले हफ्ते हमनें आपको बताया था कि UFC ने अपने रोस्टर से ब्रॉक लैसनर का नाम हटा दिया है। ब्रॉक लैसनर UFC 141 में एलिएस्टर ओवररीम के खिलाफ हुए फाइट के बाद रिटायर हो गए थे। उसके बाद 2012 में वो WWE में आ गए। 2015 में उन्होंने WWE/UfC में से किसी को चुनने का ऑप्शन था, लेकिन उन्होंने WWE को चुना और एक प्रोफेशनल रैसलर का सफर जारी रखा। जून 2016 में खबर सामने आई थी कि ब्रॉक लैसनर रिटायरमेंटे से वापिस आकर UFC 200 में फाइट करेंगे। इस फाइट में उन्होंने मार्क हंट को मात दी। UFC 200 में जीत के बाद खबर आई कि ब्रॉक लैसनर ड्रग टेस्ट में फेल हो गए हैं। जिसके बाद ब्रॉक लैसनर पर 2 लाख 50 हज़ार डॉलर का जुर्माना और फाइट को बेनतीजा घोषित कर दिया गया। इसके बाद USADA ने ब्रॉक लैसनर पर ड्रग टेस्ट में फेल होने की वजह से 1 साल का बैन लगा दिया। ब्रॉक लैसनर पर UFC द्वारा 1 साल का बैन लगाए जाने के बाद लोग कयास लगाने लगे कि क्या अब ब्रॉक लैसनर का UFC करियर खत्म हो गया है। वहीं काफी लोगों को लग रहा था कि वो सस्पेंशन खत्म होने के बाद दोबारा वापसी कर सकते हैं। लेकिन अब ब्रॉक लैसनर ने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए MMA से रिटायरमेंट ले ली है। ब्रॉक लैसनर का MMA में 5 जीत, 3 हार और 1 बेनतीजा फाइट का रिकॉर्ड़ रहा है।